जमशेदपुर : आगामी 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाजयुमो जमशेदपुर द्वारा युवाओं के गौरव और आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर भाजयुमो महानगर जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की अहम बैठक शुक्रवार को साकची जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम की सफ़लता के निमित्त आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
वही संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि आगामी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस है और इस अवसर पर गौरव और आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की जयंती भाजयुमो जमशेदपुर द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी. साथ ही जमशेदपुर का नाम रौशन करने वाले लौहनगरी के युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित किया जाएगा.
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की आने वाले दिनों में नागरिकता संशोधन विधेयक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान चलाएगी, साथ ही नागरिकता कानून के तथ्यों को जनता तक पहुंचाएंगे. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल नागरिकता कानून पर भ्रम और भय की राजनीति कर रही है. उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कार्यक्रम संबंधी रूपरेखा तय कर व घर-घर दस्तक देने का शुरुवात कर कानून की वास्तविकता से आमजनों को जागरूक कराएं.
इस दौरान सभी मंडलाध्यक्षों के बीच नागरिकता कानून पर पार्टी की ओर से जारी सन्देशपत्र वितरित किया गया. बैठक के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, श्वेता कुमारी,कौस्तभ राय, मोहित पांडेय,विकास प्रसाद, नारायण प्रसाद, उमा शंकर मंडल, सुनील गोराई, बीरेंद्र यादव, राजकुमार, कुमारेश उपाध्याय, प्रेम झा, बिनोद गुप्ता, मुकेश शर्मा, एस कार्तिक, उत्तम चौधरी, प्रभाकर कुमार सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे.