रांची: झारखंड की हेमंत सरकार के द्वारा चुनाव के समय किये गए बड़े बड़े वादे को अभी तक राज्य की जनता के लिए पूरा नही करने के विरोध पर क्या हुआ तेरा वादा? कार्यक्रम के तहत हेमंत सोरेन की सरकार को याद दिलाने का काम आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रांची जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर प्रदर्शन के माध्यम से किया गया.
धुर्वा बस स्टैंड में धुर्वा मंडल भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम हुआ जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल, धुर्वा मंडल के प्रभारी गणेश साहू, मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, वार्ड 38 के पार्षद दीपक कुमार लोहरा, कामेश्वर सिंह, अमित नंदन, दिलीप झा, मनोज मिश्रा (सिटी बाबा), उमेश यादव, मोनिका कौर, वीणा मिश्रा, डॉली जायसवाल, बीरेंद्र यादव, विकास रंजन, मुरारी जी, रोहित सिंह (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), रोमित नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे.