BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फ्री कश्मीर पोस्टर पर टूटा शिवसेना का धैर्य कहा नहीं करेंगे बर्दाश्त

by bnnbharat.com
January 7, 2020
in समाचार
फ्री कश्मीर पोस्टर पर टूटा शिवसेना का धैर्य कहा नहीं करेंगे बर्दाश्त

फ्री कश्मीर पोस्टर पर टूटा शिवसेना का धैर्य कहा नहीं करेंगे बर्दाश्त

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः  मुंबई में छात्रों की तरफ से जेएनयू हिंसा के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच एक छात्रा के हाथ में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर को लेकर सियासत गर्म है.

अब इस मामले में सत्तारूढ़ शिवसेना भी कूद पड़ी है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने दो टूक कहा कि अगर कोई भारत से कश्मीर की आजादी की बात करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

दरअसल, गेटवे ऑफ इंडिया पर एक छात्रा के हाथ में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर से सोशल मीडिया पर सियासी घमासान मचा हुआ है. इस पोस्टर की न सिर्फ बीजेपी, बल्कि कांग्रेस के नेताओं ने भी जमकर आलोचना की.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार को आड़े हाथों लिया और पूछा कि क्या उन्हें फ्री कश्मीर भारत विरोधी अभियान बर्दाश्त है.

इस मामले में अब अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘मैंने अखबार में पढ़ा कि ‘मुक्त कश्मीर’ का पोस्टर दिखानेवाले छात्रों ने सफाई दी है कि वे इंटरनेट सेवाओं, मोबाइल सेवाओं और अन्य मुद्दों पर प्रतिबंध से मुक्त रहना चाहते हैं.

वहीं छात्रा ने विडियो जारी कर खुद इस मामले में सफाई दी है. उन्होंने कहा, ‘मैं कश्मीरी नहीं हूं. मैं महाराष्ट्रियन हूं. मैंने इस पोस्टर को इसलिए उठाया कि हम संवैधानिक हक की भी लड़ाई लड़ रहे हैं. अगर हम कहते हैं कि वे (कश्मीरी) अपने हैं, तो हमें उन्हें अपने जैसा ट्रीट भी करना चाहिए.

वहां 5 महीने से इंटरनेट बंद है. क्या उन्हें इसका हक नहीं है. सिर्फ इसी मकसद से मैंने उसे उठाया कि उन्हें उनका हक मिलना चाहिए.

साथ ही इस बीच बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा है कि गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान ‘फ्री कश्मीर’ पोस्टर लेकर उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि मामले की जरूर जांच कराई जाएगी.

बता दें कि जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई में छात्रों का  विरोध प्रदर्शन जारी है. इसके बाद से पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ियों में भरकर उन्हें यहां से आजाद मैदान के लिए भेज दिया. छात्रों ने आजाद मैदान में अनशन की चेतावनी दी है.

जेएनयू हिंसा अपडेट

  • 5 जनवरी को हॉस्टलों में नकाबपोशों ने की थी जमकर तोड़फोड़
  • जेएनयू हिंसा की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन हिंदू रक्षा दल पर भी पुलिस की नजर
  •  जांच के लिए यूनिवर्सिटी पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम
  •  मुंबई में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर से सियासी उबाल
  • पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को मुंबई के आजाद मैदान में शिफ्ट किया।
  • प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा गेटवे ऑफ इंडिया से हटाया गया।
  •  एक वायरल विडियो में हिंदू रक्षा दल ने ली हमले की जिम्मेदारी
  • जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन जारी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीरी अलगाववादियों का नोटों पर स्लोगन लिखने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Next Post

रविंद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

Next Post
रविंद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

रविंद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d