BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुप्रीम कोर्ट से CBSE ने कहा- बुधवार को 12वीं की परीक्षा रद्द करने पर होगा फैसला

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
सुप्रीम कोर्ट से CBSE ने कहा- बुधवार को 12वीं की परीक्षा रद्द करने पर होगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट से CBSE ने कहा- बुधवार को 12वीं की परीक्षा रद्द करने पर होगा फैसला

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि बाहरवीं कक्षा की बची हुई परीक्षा को रद्द करने का फैसला बुधवार को लिया जाएगा. 1 से 15 जुलाई के बीच होने वाली इन परीक्षाओं को कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से टाला जा सकता है. इसपर फैसले के लिए बातचीत उन्नत स्तर पर जारी है.

सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ को सूचित किया कि सरकार और बोर्ड छात्रों की परेशानी से भली-भांति अवगत हैं और अधिकारी इस मुद्दे पर जल्द ही निर्णय लेंगे. मेहता ने पीठ से इस मुद्दे को एक दिन के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया और कहा कि वे अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में शीर्ष अदालत को अवगत कराएंगे.

न्यायमूर्ति खानविल्कर के अलावा पीठ में न्यायमूर्ति दिनेश महेश्वरी और संजीव खन्ना भी शामिल थे. पीठ ने मेहता की बात सुनने के बाद मामले को 25 जून तक के लिए स्थगित कर दिया. शीर्ष अदालत एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसे परीक्षा देने वाले छात्रों के कुछ माता-पिता द्वारा दायर किया गया है. इसमें उन्होंने मांग की थी कि शेष विषयों के अंक पहले आयोजित परीक्षा के आधार पर और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के साथ औसत आधार पर गणना करके परिणाम घोषित किए जाएं.

याचिका में सीबीएसई की 18 मई की अधिसूचना को भी रद्द करने की मांग की गई है, जिसमें कक्षा बाहरवीं की शेष परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई थी. इससे पहले सीबीएसई की ओर से सोमवार को सीलबंद रिपोर्ट सर्वोच्च अदालत भेजी गई थी. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते फिलहाल जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित करवाने पर सहमति बन गई है.

 

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें कोरोना काल में कैसे बदल सकता है मनोरंजन का तरीका ?

Next Post

पेट्रोल का मूल्य बढ़ाकर देशवासियों के जेब में डाका डाल रही सरकार: शिव सिंह

Next Post
पेट्रोल का मूल्य बढ़ाकर देशवासियों के जेब में डाका डाल रही सरकार: शिव सिंह

पेट्रोल का मूल्य बढ़ाकर देशवासियों के जेब में डाका डाल रही सरकार: शिव सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d