BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चाईबासा विधानसभा : दीपक की लौ बुझाकर ज्योति जलाने में लगे तुबिद

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in समाचार
चाईबासा विधानसभा : दीपक की लौ बुझाकर ज्योति जलाने में लगे तुबिद

चाईबासा विधानसभा : दीपक की लौ बुझाकर ज्योति जलाने में लगे तुबिद

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के दीपक की लौ बुझाकर भाजपा की ज्योति जलाने में तुबिद लगे हुए हैं. इस सीट पर पिछली बार की तरह झामुमो और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला है. दोनों की दलों ने अपने पूर्व प्रत्याशी पर भरोसा जताया है.

झामुमो ने विधायक दीपक बिरुआ को टिकट दिया है. भाजपा ने पूर्व आईएएस और पार्टी प्रवक्ता जेबी तुबिद को उतारा है.

दीपक अपने कार्यकाल में किये कार्य और जनता से संपर्क में रहने की वजह से जीत की हैट्रिक लगाने की जुगत में है. हारने के बाद तुबिद लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे. जनता के दुख-दर्द को साझा करते रहे. इसके मद्देनजर विजय रथ निकालने के तैयारी में लगे हैं.

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीती-

चाईबासा लोकसभा में कांग्रेस की गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की थी. उसने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को लगभग 72 हजार मतों से हराया था. इस लोकसभा सीट के अंतर्गत सरायकेला, चाईबासा, मंझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर और चक्रधरपुर विधानसभा सीट आते हैं.

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 5 सीटों (सरायकेला, चाईबासा, मंझगांव, मनोहरपुर, चक्रधरपुर) और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट (जगन्नाथपुर) पर जीत दर्ज की थी.

ये प्रत्याशी हैं मैदान में-

झामुमो से दीपक बिरूवा, भाजपा से जेबी तुबिद, झाविमो से जिला परिषद की उपाध्यक्ष और कांग्रेस की नेत्री रहीं चांदमनी बलमुचू, जेडीयू से बिमल कुमार सुंबरई, तृणमूल कांग्रेस से तुरम बिरुली, भारतीय आजाद सेना के बुढान बरी, आम आदमी पार्टी की पुष्पा सहित अन्य.

अब तक के विधायक-

सुखदेव माझी 1957 में विधायक बनें. बागुन सुंबरई 1967, 1969 और 1972 में जीते. बागुन सुंबरुई की पत्नी मुक्तिदानी सुंबरुई 1977 और 1980 में विधायक चुनी गयी. 1985 में भाजपा के राधे मुंडा और 1990 में झामुमो के खाता हीबर गुड़िया ने जीत दर्ज की.

1995 में जवाहर लाल बानरा भाजपा के टिकट पर जीते. फिर बागुन सुंबरई 2000 में कांग्रेस से विधायक चुने गये. 2005 में पुतकर हेंब्रम भाजपा से विधायक बने. 2009 और 2014 में झामुमो से दीपक बिरुआ विधायक चुने गये.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोबाइल एप से जानें कौन से ATM में है पैसा, ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

2 को हजारीबाग आएंगे बाबूलाल मरांडी, मुन्ना सिंह का करेंगे प्रचार

Next Post
2 को हजारीबाग आएंगे बाबूलाल मरांडी, मुन्ना सिंह का करेंगे प्रचार

2 को हजारीबाग आएंगे बाबूलाल मरांडी, मुन्ना सिंह का करेंगे प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d