BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी, बीकानेर में 162,जोधपुर में 146, कोटा में 110 बच्चों की मौत

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in समाचार
राजस्थान में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी, बीकानेर में 162,जोधपुर में 146, कोटा में 110 बच्चों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

जोधपुर: राजस्थान के कोटा का जेके लोन अस्पताल लगातार चर्चा में बना हुआ है.  इसके साथ जोधपुर और बीकानेर में भी बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. बेहतर इलाज और सुविधाओं के अभाव में जोधपुर के डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज में महीनेभर में 102 नवजात समेत 146 बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं कोटा में 110, बीकानेर में 162 और बूंदी में 10 मासूम जिंदगी की जंग हार चुके हैं. जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला है. मेडिकल कॉलेज के अधिकारी इन मौतों को सामान्य बता रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर में बच्चों की मौत के सवाल को अनसुना कर गए.

कोटा में बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 110 हुआ

कोटा के जेके लोन अस्पताल में शनिवार रात तक चार और नवजातों ने दम तोड़ दिया. यहां 36 दिन में 110 बच्चों की मौत हो चुकी है.

सीएम गहलोत के गृहनगर जोधपुर में 146 मासूमों की मौत 

जोधपुर के अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार अकेले दिसंबर, 2019 में 146 बच्चों की मौत रिकॉर्ड हुई है. राजस्थान के जोधपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग ने पिछले महीने हर दिन लगभग पांच बच्चों की मौत दर्ज की गई. कोटा में शिशुओं की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज द्वारा तैयार रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.

मेडिकल कॉलेज मथुरा दास माथुर अस्पताल और उमेद अस्पताल में बाल रोग विभाग संचालित करता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चों के मरने की संख्या इसलिए ज्यादा है क्योंकि सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं. अकेले 2019 में 754 बच्चों की मौत हुई है यानी हर महीने औसतन 63 बच्चों ने दम तोड़ा. हालांकि अचानक दिसंबर में बच्चों की मौत का आंकड़ा 146 तक बढ़ गया है.

बीकानेर में पिछले एक महीने में 162 बच्चे जिंदगी की जंग हारे
बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, प्रिंस बिलयसिंह मेमोरियल (पीबीएम) अस्पताल के प्रिंसिपल एचएस कुमार ने कहा, ‘यहां दिसंबर के महीने में 162 बच्चों की आईसीयू में मौत हुई है. लेकिन अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में कोई लापरवाही नहीं हुई है. जिंदगी बचाने के लिए पूरी कोशिशें की जा रही हैं. ‘

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने संताली रीति-रिवाज से की पूजा-अर्चना

Next Post

ऑल्टो कार में लगी भीषण आग

Next Post
ऑल्टो कार में लगी भीषण आग

ऑल्टो कार में लगी भीषण आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d