रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2 जनवरी को रांची के कांके रोड स्थित रजरप्पा मंदिर जाएंगे. हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण के पहले आज खरसावां स्थित शहीद स्थल पहुंचे थे और कल वे अपने दूसरे कार्यक्रम में रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे.
मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना के बाद हेमंत सोरेन रांची लौट आएंगे और अपने आवासीय कार्यालय से ही आवश्यक संचिकाओं का निष्पादन करेंगे.

