BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा, सात सालों का टूटा रिकॉर्ड, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

by bnnbharat.com
January 11, 2020
in समाचार
सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा, सात सालों का टूटा रिकॉर्ड, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: राजधानी में सुबह से बादल छाए रहे . दो दिन चटख धूप खिलने के बाद आज शनिवार को एक बार फिर देहरादून में मौसम खराब हो गया.  हालांकि बाद में धूप खिल आई.

रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, चमोली, रानीखेत, जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर और पंतनगर में आसमान में बादल छाए हैं. यहां सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हो गया है. पिथौरागढ़ में मौसम साफ है. रीठा साहिब, भीमताल और डीडीहाट में धूप खिली हुई है. रामनगर में कोहरा छाया हुआ है. बाजपुर में कोहरा और बादल छाए हैं.

हरिद्वार में मौसम साफ है. यहां हल्की धूप के साथ ठंड का असर बना हुआ है. यमुनोत्री घाटी में बादल छाए हुए हैं. बर्फबारी के कारण कई दिनों से बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद हैं. मार्ग खोलने के प्रयास जारी है.

ठंड ने सात वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा

बारिश, बर्फबारी के बाद शीतलहर और गलन के कारण कुमाऊं के इलाकों में हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. इस ठंड ने सात वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है. शुक्रवार सुबह से ही हल्द्वानी में धूप खिली थी. बावजूद इसके शीतलहर और गलन ने बेहाल कर रखा था.

अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. नमी 88 प्रतिशत रही और हवाएं 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से चलीं. मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.0 और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा.

कोहरा छाने की संभावना

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जनवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ 13 जनवरी से फिर सक्रिय होगा. 13 से 16 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

पिथौरागढ़ जिले में बर्फ से पटे नामिक गांव को जाने वाले दोनों रास्ते बंद होने से 124 परिवार गांव में कैद हो गए हैं. विद्युत आपूर्ति भी दो दिन से बाधित है. ऐसे ही हाल उन इलाकों के भी हैं, जहां जमकर बर्फबारी हुई है. सड़कें बंद होने से ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल आवाजाही को मजबूर हैं. सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है.

बर्फबारी से पेयजल लाइनें ध्वस्त होने से कई इलाकों में लोग बर्फ पिघलाकर पानी पीने को मजबूर हैं. इधर, शुक्रवार को धूप खिलने से बर्फ पिघलने लगी है.  इसके चलते शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया. पिथौरागढ़ जिले में थल-मुनस्यारी सड़क सातवें दिन भी नहीं खुली। इस सड़क पर भारी बर्फबारी के चलते फंसे ट्रक चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बॉलीवुड अभिनेत्री सहित 2 गिरफ्तार

Next Post

सेना ने यूक्रेनी यात्री विमान को गलती से गिरा दिया: ईरान

Next Post
सेना ने यूक्रेनी यात्री विमान को गलती से गिरा दिया: ईरान

सेना ने यूक्रेनी यात्री विमान को गलती से गिरा दिया: ईरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d