BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बॉलीवुड अभिनेत्री सहित 2 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 11, 2020
in समाचार
पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बॉलीवुड अभिनेत्री सहित 2 गिरफ्तार

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बॉलीवुड अभिनेत्री सहित 2 गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: गोरेगांव के एक फाइव स्टार होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने पहले से जाल बिछा रखा था. पुलिस की योजना का नतीजा था कि एक बॉलीवुड अ‎भिनेत्री स‎हित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और इन चंगुल में फंसी दो महिलाओं को बचाया भी जा सका. इसके लिए पुलिस ने पहले फर्जी कस्टमर बन 40,000-50,000 रुपये की डील की और फिर पर्दाफाश किया.

जोन 12 के डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) डीएस स्वामी को अपने एक खबरी से पहले इस बारे में जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी महिलाएं एक सेक्स रैकिट चला रही हैं.

पुलिस के मुताबिक दोनों मिलकर फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल करने आईं एक्ट्रेसेज और मॉडल्स को टार्गेट करती थीं. इनके जरिए वे पॉश होटेलों में अमीर और हाई प्रोफाइल क्लाइंट्स को सर्विस देती थी. आरोपी रुचा सिंह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती थी और अमृता धनोवा फेमस रिऐलिटी शो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थी.

जानकारी के मुता‎बिक पुलिस ने प्लान बनाया और कस्टमर बनकर दोनों से फोन पर बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने दोनों स्ट्रगलर लड़कियों के लिए 40,000-50,000 रुपए की डील तय की.

इसके बाद एक फाइव स्टार होटेल में रूम बुक किया गया जहां इन लड़कियों को भेजा जाना था. तय समय पर आधी रात के बाद रुचा और अमृता दोनों लड़कियों के साथ होटेल पहुंचीं. उन्हें देखते ही सादे कपड़े में मौजूद पुलिसवालों ने उन्हें धर लिया.

पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर इस रैकिट में शामिल दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

गौरतलब है ‎कि डिंडोशी पुलिस थाने में इन दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्दनाक हादसा: अलाव ताप रहे 12 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 3 गंभीर

Next Post

सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा, सात सालों का टूटा रिकॉर्ड, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

Next Post
सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा, सात सालों का टूटा रिकॉर्ड, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा, सात सालों का टूटा रिकॉर्ड, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d