BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोजगार की मजबूरी ने मजदूरों को प्रदेश लौटने पर किया मजबूर

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in समाचार
रोजगार की मजबूरी ने मजदूरों को प्रदेश लौटने पर किया मजबूर
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:  शुक्रवार को कोल्हान कोरोना रिलीफ टीम के सदस्यों ने बिना निबंधन करायें मजदूरों को तामिलनाडु लेकर जा रहे TN66X 7008 नियांत नामक एक बस को पकडा. जानकारी के अनुसार कोल्हान रिलीफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी की एक बस कुछ लडकियों को तामिलनाडु लेकर जाने की तैयारी में है. जिसके बाद टीम के सदस्य रविन्द्र गिलुवा ने एक बस को अकाउंट कालोनी ओवरब्रिज के पास से लडकियों को बैठाते पाया गया. वहीं पुछताछ करने पर बताया की लडकियों को तामिलनाडु सुत कातने के लिए लेकर जाना है.

बस का नहीं है ई पास

पकडे गये बस का झारखंड से मजदूरों को लेकर जाने कोई पास नहीं है,और न ही किसी भी लडकियों का स्थानीय प्रशासन व गांव के मुखिया के पास निबंधन कराया गया है.

13 मजदूर लडके गिरिडीह के 13चक्रधरपुर की लडकियां

दलाल के द्वारा दो अलग अलग जिले जिसमें एक गिरीडीह से 13 मजदूर तो दुसरे चाईबासा के घाघराघाट की 13 लडकियां भी शामिल हैं. जिसमें से अधिकतर लडकियां नबालिग है. सभी को फर्जी पास चिन्नपा शिपिंग कम्पनी त्रिपुर,तामिलनाडु के नाम पर स्पोटिंग वर्कर के लिये लेकर जाना था.

पूर्व विधायक शशिभूषण करेगें सीएम से शिकायत

 

पूर्व विधायक शशि भूषण सामड़ ने चक्रधरपुर थाना पहुंच कर मामले की जानकारी ली. वहीं थाना प्रभारी व अंचल अधिकारी से इस मामले से अवगत कराया. सामड़ ने प्रशासन पर अपना भडास निकाला.कहा प्रशासन की विफलता के कारण मजदूरों का पलायन हो रहा है. राज्य सरकार मजदूरों को रोजगार देने में असमर्थ है. हवाई जहाज से मजदूरों को वापस बुलाने वाली हेमंत सोरेन अब रोजगार की गांरटी नहीं दे रही. मजबूर होकर प्रवासी मजदूर वापस परदेश जा रहे हैं. पिछले एक महिनो में करीब दो दर्जन से अधिक बसो को अवैध रूप से लेकर जाते पकडा गया है. दलाल व बस आनर्स के उपर मामला दर्ज कराने के लिये उपायुक्त को पत्र लिखा गया है.

बिना निबंधन किसी को भी जाने नहीं दिया जायेगा

 

अंचल अधिकारी अमर जाॉन आईद ने फोन पर बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के एक भी प्रवासी व मजदूर को दुसरे राज्यों में जाने नहीं दिया जायेगा.जो भी बिना रजिस्ट्रेशन व प्रर्याप्त कागजात के मजदूरों को लेकर जाते पकडे जायेंगे उस पर कानूनी कारवाई कर मामला दर्ज कराया जाएगा.

अब तक चार बस थाना में मौजूद

कोल्हान कोरोना टीम के द्वारा पिछले एक महिने में करीब दो दर्जन से भी अधिक बसों को पकडा है. जिसमें वर्तमान में चार बस थाना में ही मौजूद हैं.
कोल्हान कोरोना रिलीफ टीम के सत्यजीत हेब्रम,दोराई हांसदा, मनीष बांदिया,रविंद्र गिलुआ मौके पर मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेरे लिए संविधान सर्वोपरि, मुझ पर कोई दबाव नहीं: राज्यपाल कलराज मिश्र

Next Post

करोड़ों खर्च के बाद भी नाला ही बन कर रह गया हरमू नदी

Next Post
करोड़ों खर्च के बाद भी नाला ही बन कर रह गया हरमू नदी

करोड़ों खर्च के बाद भी नाला ही बन कर रह गया हरमू नदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d