BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस को गणतंत्र पर नही ‘GUNतंत्र’ पर है विश्वासः भाजपा

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in समाचार
कांग्रेस को गणतंत्र पर नही ‘GUNतंत्र’ पर है विश्वासः भाजपा

कांग्रेस को गणतंत्र पर नही 'GUNतंत्र' पर है विश्वासः भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस को अब जनतंत्र और गणतंत्र पर ना विश्वास होकर GUNतंत्र पर विश्वास हो गया है. अब कांग्रेस को अपना नाम बदलकर INC के जगह IPC रख लेना चाहिए जहां P का तात्पर्य पिस्टलधारी हो.

शनिवार को पूरे वैश्विक स्तर पर कांग्रेस ने अपनी बदनामी करा दी. पूर्व मंत्री रहे कांग्रेस के प्रत्याशी बंदूक लहराते हुए बूथ पर घूम रहे थे. ये बात प्रतुल रविवार को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता यह यह दलील दे रहे है की आत्मरक्षा के लिए पिस्टल निकाला था.

कांग्रेस नेताओं को होना चाहिए बेसिक कानून का ज्ञान

प्रतुल ने कहा कि इन कांग्रेस के नेताओं को बेसिक कानून का ज्ञान होना चाहिए. रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ पीपल एक्ट 1951 का 134 (B) साफ कहता है कि रिटर्निंग अफसर, पीठासीन अफसर या पुलिस अधिकारी के अतिरिक्त कोई दूसरा व्यक्ति हथियार लेकर पोलिंग स्टेशन के नजदीक भी नहीं जा सकता. 134( बी) के सेक्शन 2 में लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसकी गिरफ्तारी हो सकती है और उसको 2 वर्ष तक की सजा और फाइन दोनों हो सकता है. प्रतुल ने कहा कि निहत्थे भीड़ पर जिस तरीके से के.एन त्रिपाठी अपने बॉडी गार्डों को पोजीशन लेकर वह गोली चलाने की बात कह रहे थे, यह कांग्रेस की सामंती प्रवृति को दिखाता है. सामने भीड़ खड़ी थी जिसके हाथ में डंडा भी नहीं था. यह पूरा वाक्य दिखाता है कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भी कार्रवाई नहीं की

प्रतुल ने कहा कि आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ना तो अभी तक के.एन त्रिपाठी पर ना तो कार्रवाई की है ना उनको पार्टी से निकाला है. सचमुच कभी महात्मा गांधी के उसूलों पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के कार्यकाल तक का एक लंबा सफर तय किया है और बदलाव साफ दिखता है. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में जनजातीय समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. भाजपा के काम से प्रदेश का जनजातीय समुदाय काफी खुश है. सरकार ने सरना स्थलों और अन्य धार्मिक स्थानों की घेराबंदी का काम किया है. अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने कहा की 5 सालों में सरकार ने जो काम किए हैं उससे समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचा है. राज्य के अल्पसंख्यक वर्गों को भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुड्स लेन से गुजर रही मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Next Post

पहलवान बबीता फौगाट से आज शादी करेंगे पहलवान विवेक सुहाग

Next Post
पहलवान बबीता फौगाट से आज शादी करेंगे पहलवान विवेक सुहाग

पहलवान बबीता फौगाट से आज शादी करेंगे पहलवान विवेक सुहाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d