BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ठंडा ठंडा कूल कूल, वोट पाबे जोड़ा फूलः सीएम ममता

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
ठंडा ठंडा कूल कूल, वोट पाबे जोड़ा फूलः सीएम ममता
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाताः  पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का अंतिम दिन है. राज्य की हॉट सीट बने नंदीग्राम विधानसभा (Nandigram Assembly Seat) क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) व्हीलचेयर पर बैठकर पदयात्रा पर निकलीं. इस दौरान ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में अलग अंदाज में वोट मांगा. नंदीग्राम के सोनाचूरा में पदयात्रा के दौरान सीएम ने कहा कि मतदान के दौरान अपना वोट शांति के साथ डालिए. उन्होंने कहा, ‘ध्यान में रखिए, कूल कूल तृणमूल, ठंडा ठंडा कूल कूल, वोट पावे जोड़ा फूल (ठंडा ठंडा कूल कूल, फूल के जोड़े को मिलेगा वोट).’ उन्होंने कहा कि 24 घंटों के लिए अपना दिमाग शांत रखिए. निश्चित तौर पर जीत हमारी होगी.’

नंदीग्राम सीट पर इस बार ममता बनर्जी अपने खास रहे शुवेंदु अधिकारी को टक्क(र दे रही हैं. अब बीजेपी उम्मी दवार अधिकारी का इस इलाके में काफी दबदबा बताया जाता है. शुवेंदु अधिकारी ने तो ममता बनर्जी को 50 हजार से ज्या.दा वोटों से हराने का दावा भी कर दिया है.

ममता बनर्जी लगातार अपनी जनसभाओं में आरोप लगाती रही हैं कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कोई भी कदम उठा सकती है. वह कहती हैं कि बीजेपी बंगाल में बाहर से गुंडे लेकर आई है, ताकि वोटरों को डरा धमकाकर उन्हेंम अपने पाले में किया जा सके. चूंकि, नंदीग्राम विधानसभा सीट पर कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी का दबदबा बताया जाता है, इसलिए यहां को लेकर ममता बनर्जी पहले से ही सर्तक हैं. टीएमसी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी बीजेपी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए बोला है.

एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के साथ रोड शो कर रहे हैं, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी व्हीलचेयर पर बैठकर पदयात्रा की अगुवाई कर रही हैं. पदयात्रा शुरू होने से पहले जब उनका काफिला शाह के रोड शो के रास्ते से गुजरा, तो यहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटे हैं. इसमें से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पास 211 विधायक हैं. पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 32 तो भारतीय जनता पार्टी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्ज में डूबा वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड, उधार लेकर दे रहा खिलाड़ियों को वेतन

Next Post

नशे में धुत युवक ने चाचा, चाची समेत तीन पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Next Post
नशे में धुत युवक ने चाचा, चाची समेत तीन पर किया कुल्हाड़ी से हमला

नशे में धुत युवक ने चाचा, चाची समेत तीन पर किया कुल्हाड़ी से हमला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d