BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नशे में धुत युवक ने चाचा, चाची समेत तीन पर किया कुल्हाड़ी से हमला

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
नशे में धुत युवक ने चाचा, चाची समेत तीन पर किया कुल्हाड़ी से हमला
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगाः कुडू व चंदवा थाना क्षेत्र से बरवा टोली गांव में सोमवार को एक युवक ने नशे में धुत होकर अपने चाचा, चाची और चचेर भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. जमीन विवाद को लेकर युवक ने अपने परिजनों पर कुल्हाड़ी से वार किया. घटना सोमवार रात की है. इस घटना में युवक की चचेरी भाभी ने अपने दो बच्चों के साथ किसी तरह भाग कर दूसरे के घर में छिपकर अपनी जान बचाई.

इधर, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद आरोपी समेत चारों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया. यहां से उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया.

आरोपी कृष्णा महतो ने अपने सगे चाचा जगदीश महतो, चाची शांति देवी, चचरे भाई अशोक महतो को गंभीर रूप से घायल कर दिया. कृष्णा के हमले से बची उसकी चचेरी भाभी लालंती देवी ने बताया कि सभी खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच रात 8 बजे शराब के नशे में धुत कृष्णा कुल्हाड़ी से वारकर घर के एल्वेस्टर को क्षतिग्रस्त करने लगा. वो घर के दरवाजा को तोड़ अंदर घुस गया और सास, ससुर व मेरे पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

लालंती देवी के अनुसार, कृष्णा कुल्हाड़ी लेकर मुझे और मेरे दो बच्चो को मारने के लिए भी दौड़ पड़ा. लेकिन नशे के करण वहीं पर गिर गया और मैं बच्चों लेकर मौका देख दूसरे के घर मे छिप गई. शोर सुन ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह कृष्णा को पकड़ा. घटना की वजह को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि कृष्णा महतो का अपने चाचा-चाची से कुछ वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है. उसी वजह को लेकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, मामले की सूचना कुडू पुलिस व चंदवा पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ठंडा ठंडा कूल कूल, वोट पाबे जोड़ा फूलः सीएम ममता

Next Post

युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

Next Post
युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d