रांची:- कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित विशाल सागर को अगले आदेश तक रांची का उपविकास आयुक्त बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी.
इधर, एक अन्य अधिसूचना के अनुसार झाप्रसे के अधिकारी रामवृद्ध महतो को अपर समाहर्ता भूमि सुधार एवं नक्सल रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.