BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NTPC में मजदूरों की मौत ने पकड़ा तूल, आक्रोशित मजदूर कर रहे प्रदर्शन

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in Uncategorized
NTPC में मजदूरों की मौत ने पकड़ा तूल, आक्रोशित मजदूर कर रहे प्रदर्शन

NTPC में मजदूरों की मौत ने पकड़ा तूल, आक्रोशित मजदूर कर रहे प्रदर्शन

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: मजदूरों की मौत के बाद एनटीपीसी के निर्माणाधीन प्लांट में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. घटना से आक्रोशित मजदूरों ने शवों को लेकर मुख्य द्वार को अवरूद्ध कर दिया और परिसर के भीतर वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया.

उनका कहना है कि जब तक प्रबंधन के साथ वार्ता नहीं होगी, शवों को उठने नहीं दिया जाएगा. मजदूर शवों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक वार्ता के लिए एनटीपीसी के कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं. स्थानीय थाना पुलिस ने शवों को उठाने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी.

आक्रोशित मजदूर एनटीपीसी प्रबंधन, भेल व भवानी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. मजदूर मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर घटना के बाद एनटीपीसी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों व घायलों को हर संभव मदद करने की बात कही है. एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी गुलशन टोप्पो ने कहा कि घटना को लेकर उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी बनाई गई है.

उन्होंने कहा कि मृतकों को उचित मुआवजा के साथ साथ घायलों का समुचित इलाज एनटीपीसी कराएगी. वहीं सिमरिया विधायक किसुन दास ने मुख्य महाप्रबंधक एमवीआर रेड्डी से बात की और दस फरवरी तक भवानी व ब्रिज एंड रूफ कंपनी का काम बंद रखने को कहा है. विधायक ने मोबाइल पर कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद 11 फरवरी को वे बैठक करेंगे. जिसमें मजदूर, एनटीपीसी भेल अधिकारी समेत स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अधूरे आवासों को पूरा कराने का निर्देश, पीओ ने लापरवाही पर कही सख्त कार्रवाई की बात

Next Post

इटखोरी महोत्सव में मालिनी, ऋचा और मैथिली का होगा जलवा, गायकी से बांधेंगी समां

Next Post
इटखोरी महोत्सव में मालिनी, ऋचा और मैथिली का होगा जलवा, गायकी से बांधेंगी समां

इटखोरी महोत्सव में मालिनी, ऋचा और मैथिली का होगा जलवा, गायकी से बांधेंगी समां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d