BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग, काम में जुटी 31 मेडिकल टीम

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in समाचार
कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग, काम में जुटी 31 मेडिकल टीम

कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग, काम में जुटी 31 मेडिकल टीम

Share on FacebookShare on Twitter
  • कुल 31 मेडिकल टीम स्क्रीनिंग के काम में जुटी टीम

  • एसडीओ रांची ने टीम को दिए आवश्यक निर्देश

रांची: वैश्विक महामारी घोषित कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम हेतु रांची जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी के आसपास के इलाकों में मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है. आज लगातार दूसरे दिन अनुमण्डल पदाधिकारी रांची, लोकेश मिश्रा की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हिंदपीढ़ी क्षेत्र में घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए टीमों को रवाना किया गया.

उपायुक्त, रांची राय महिमापत रे के निदेशानुसार डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए 31 मेडिकल टीमों का गठन किया गया है. मेडिकल टीम में डॉक्टर, एएनएम एवं सहियाओं को सम्मिलित किया गया था. जो घर-घर जा कर लोगों से कोरोना के संभावित लक्षणों के बारे में पूछ ताछ कर रही है. साथ ही इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर से बॉडी टेम्प्रेचर भी की जांच की जा रही है.

मेडिकल स्क्रीनिंग की पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची लोकेश मिश्रा ने टीम के स्क्रीनिंग के लिए रवाना होने से पहले आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

उन्होंने टीम से कहा कि पूरी गंभीरता के साथ लोगों की जांच करें, उन सभी बिंदुओं का पालन करें, जिसके बारे में ट्रेनिंग में जानकारी दी गई थी. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें. एसडीओ ने टीम के सदस्यों से कहा कि आप अपना व्यवहार ऐसा रखें जिससे रमजान के दिनों में किसी को परेशानी ना हो.

उन्होंने हिंदपीढ़ी क्षेत्र के लोगों से जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई मेडिकल टीम का सहयोग करने की बात कही.

इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में मॉनिटरिंग हेतु जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित सदर अस्पताल के वरीय प्रतिनिधियों को लगाया गया है. अपर समाहर्ता नक्सल, अंचल अधिकारी (शहर) रांची सहित अन्य अधिकारी पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“स्टे एट होम” कारगर कदम: सुधांशु सुमन

Next Post

लुप्तप्राय बिरहोरों को मिला गांव में राशन, दिया गया 2 महीने का अनाज

Next Post
लुप्तप्राय बिरहोरों को मिला गांव में राशन, दिया गया 2 महीने का अनाज

लुप्तप्राय बिरहोरों को मिला गांव में राशन, दिया गया 2 महीने का अनाज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d