BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीआरएम ने व्यवसायियों के साथ वर्जुअल बैठक की, बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट पर चर्चा

by bnnbharat.com
April 8, 2021
in समाचार
15 अगस्त से पहले रेग्युलर ट्रेनें चलने की कोई उम्मीद नहीं, रिफंड होंगे 14 अगस्त तक के ट्रेन टिकट के पैसे

15 अगस्त से पहले रेग्युलर ट्रेनें चलने की कोई उम्मीद नहीं, रिफंड होंगे 14 अगस्त तक के ट्रेन टिकट के पैसे

Share on FacebookShare on Twitter


रांची:- मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ द्वारा व्यवसायियों के साथ (वेबीनार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सम्मेलन के माध्यम से चर्चा. मंडल रेल प्रबंधक ने पारम्परिक लदान के अलावा अन्य भावी लदान कों अधिक से अधिक आकृष्ट करने के लिए रेल मंडल पर गठित बहु आयामी “ बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट “ के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सम्मेलन (वेबीनार) के माध्यम से व्यवसाइयों के साथ विस्तृत चर्चा की.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सम्मेलन में लदान में वृद्धि तथा अनलोडिंग को सुचारू रूप से करने के लिए आज मंडल रेल प्रबंधक ने व्यवसायियों के साथ चर्चा की, उनकी समस्याओं को जाना तथा उनके सुझाव भी लिए. प्रतिकूल परिस्थिति में भी रेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर किए गए सहायता की सराहना व्यवसायियों द्वारा की गई . रेल प्रशासन ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि उन्हें साइडिंग में और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी जिससे उन्हें अधिक लदान करने में एवं रेलवे को अधिक लदान प्राप्त करने में सुविधा होगी.
मंडल रेल प्रबंधक ने वीडियो कांफ्रेंस सम्मेलन में उपस्थित सभी व्यवसायियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रेल सदैव व्यवसायियों को साइडिंग में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है द्य आने वाले समय में व्यवसायियों की ओर से लदान में वृद्धि की उम्मीद है तथा रांची रेल मंडल की ओर से अनलोडिंग जल्द से जल्द करने का पूरा प्रयास रहेगा . मंडल रेल प्रबंधक ने साथ ही कहा कि व्यवसायी और रेल साथ मिलकर कार्य करे तो भविष्य में लदान एवं व्यापार में वृद्धि होगी .
व्यवसायिक प्रतिष्ठान की ओर से कोयला व्यवसायी मनोज निंजा, रघुवंशी , चावल व्यवसाई रितेश कुमार, हिंडालको लोहरदगा की ओर से अभिषेक कुमार, हिंडालको मुरी की ओर से यशपाल नेगी ने चर्चा में भाग लिया तथा अपने विचार व्यक्त किये . रेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश एवं बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट कोऑर्डिनटोर विजय कुमार, वाणिज्य विभाग के निरीक्षक एवं सुपरवाइजरो ने चर्चा में भाग लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जेएमएम उम्मीदवार के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

Next Post

विशाल सागर रांची के डीडीसी बनाये गये

Next Post

विशाल सागर रांची के डीडीसी बनाये गये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d