BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित, दिये गए आवश्यक निर्देश

by bnnbharat.com
November 29, 2019
in Uncategorized
चुनाव संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित, दिये गए आवश्यक निर्देश

चुनाव संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित, दिये गए आवश्यक निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: आसन्न विधानसभा चुनाव 2019 में तीसरे तथा चौथे चरण के मतदान में क्रमशः दिनांक 12 दिसंबर को 34- गोमिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, 35- बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा दिनांक 16 दिसंबर को 36- बोकारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, 37 चंदनकियारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया जाना है. चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है. छोटी छोटी बिंदु पर भी कोई कमी न रह जाय इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सभी कोषांगों के वरीय तथा नोडल अधिकारी के साथ अहम बैठक की है.

सभी कोषांगों की तैयारी से अवगत हुए, दिया आवश्यक दिशा निदेश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार समीक्षा क्रम में सभी कोषांगों की तैयारी पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि हमे छोटी छोटी तैयारी एवं सोच को क्रियान्वित करने की आवश्यकता है. कोई भी छोटी सी कार्य न रह जाय इसपर विशेष रूप से मंथन कर लिया जाये.

C VIGIL पर विशेष फोकस करें

कहीं भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला प्रकाश में आये तो C VIGIL एप्प के माध्यम से शिकायत करने की अपील की गई है. अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि निरंतर क्षेत्र भ्रमण पर रहे तथा आम नागरिकों को C VIGIL एप्प डाउनलोड करने को कहें. कही भी मामला दिखे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराए. पारदर्शी तरीके से निर्वाचन कार्य को अंजाम दिया जाएगा.

क्लस्टर तथा मतदान केंद्रों पर रहेगी समुचित व्यवस्था

समीक्षा बैठक में बताया गया कि क्लस्टर तथा मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्था रहेगी. क्लस्टर पर गद्दा, पानी, शौचालय, बिजली इत्यादि में कोई कमी नहीं रहेगी. क्लस्टर के बाहरी क्षेत्र में भी बिजली की पूरी व्यवस्था रहेगी. सभी बूथों का भ्रमण कर आवश्यक कार्रवाई करते रहने को कहा गया है.

सोशल मीडिया समन्वय की अहम कड़ी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया खास कर व्हाट्सप्प ग्रुप से लगातार समन्वय स्थापित करते हुए सूचनाओं का आदान प्रदान करते रहने को कहा है. निर्वाचन कार्य टीम भावना से किया जा रहा है जिसका आगे भी बेहतर समन्वय के साथ जारी रखने की सलाह दी है.

मतदाता पर्ची समय पूर्व शत प्रतिशत बांटा जाएगा

सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची समय पूर्व शत प्रतिशत बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा कि बात कही है. सभी योग्य मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंच जाएगा. सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार गश्ती पर रहेंगे जो देखेंगे कि एक भी मतदाता ऐसा नहीं हो जिन्हें मतदाता पर्ची न मिला हो. एक उड़न दस्ता भी बनाया जाएगा जो सेक्टर अधिकारी पर नजर रखेगा. फीडबैक की जांच भी करेगा. सभी बीएलओ इसका गंभीरता से पालन करेंगे कि सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची मिल जाये.

कार्य से लौटते वक्त मतदाताओं के घर पहुंच जानकारी लिया जाय

कार्यालय कार्य से लौटते समय मतदाताओं के घर आवश्यक रूप से जाने की सलाह दी गई है कि मतदाता से पूछें मतदाता पर्ची मिली है या नहीं. उन्हें सुविधा देने के साथ साथ मतदान के लिए भी प्रेरित करने की प्रक्रिया मतदान दिवस तक जारी रखने को कहा गया है. निर्वाचन संबंधी कोई भी समस्या हो तो 1950 डायल कर जानकारी हासिल करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीसरे चरण के चुनाव नामांकन की प्रकिया समाप्त

Next Post

क्रशर मिस्त्री की छत से गिरकर मौत

Next Post
क्रशर मिस्त्री की छत से गिरकर मौत

क्रशर मिस्त्री की छत से गिरकर मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d