ज्योत्सना,
खूंटी: आज बिरसा कॉलेज खूंटी में एन.सी.सी. दिवस मनाया गया. यह कार्यक्रम 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी एवं 3 झारखंड गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी के द्वारा मनाया गया. इस कार्यक्रम में 3 झारखंड गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी के कमांडेंट ऑफिसर कर्नल सुनीत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप मे एवं कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर नेलन पूर्ति, 3 झारखण्ड बटालियन एन.सी.सी के ए.एन.ओ मेजर जय सिंह नाग , 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी. रांची के पी.आई स्टॉप सूबेदार संतोष कुमार सिंह, 3 झारखंड गर्ल्स बटालियन के गर्ल्स केडेट इंस्ट्रक्टर संध्या मिश्रा इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
3 झारखंड गर्ल्स बटालियन के ए.एन.ओ जया भारती कुजूर, झारखंड गर्ल्स बटालियन के ए.एन.ओ जया भारती कुजूर और इसमें कॉलेज के टीचर प्रोफेसर अजीत महतो, डॉ० पुष्पा सुरीन, राजकुमार गुप्ता, एस.एम. यादव उपस्तिथ थे. इस कार्यक्रम में सी.ओ कर्नल सुनीत शुक्ला संबोधित करते हुए बच्चों को एन.सी.सी से जुड़ने के फायदों के बारे में जानकारी दी. सीनियर अंडर ऑफिसर अनुज कुमार, मुकद्दर साहू, मुकेश कुमार महतो, भीम राम, मीरा कुमारी, दिलीप स्वांसी, संदीप खुशबू और पूरे एन.सी.सी के एक्स केडेट भी उपस्थित थे.