BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संवेदनशील होकर कार्य का निष्पादन करें पदाधिकारी: जिशान कमर

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in समाचार
संवेदनशील होकर कार्य का निष्पादन करें पदाधिकारी: जिशान कमर
Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा, 

लातेहार:  उपायुक्त जिशान कमर ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया एवं जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से अपनी समस्या को लेकर पहुंचे ग्रामीणों की समस्या को सूना एवं समस्या समाधान को लेकर अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया. उपायुक्त कमर ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अगर ग्रामीण सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाते पाएं गए तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मी पर सीधी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने अधिकारियों को एवं कर्मियों संवेदनशील होकर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया. जनता दरबार में मनिका प्रखंड के कुसूमटोली निवासी अमीर चंद्र मांझी ने उपायुक्त कमर को आवेदन देकर बताया कि पिछले वर्ष 1 मार्च 2019 को आंधी- तुफान में उसका घर क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसको लेकर मुआवजा के मनिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था जिसके बाद मुआवजा देने को लेकर आवेदन को अपर समाहर्ता कार्यालय में भेज दिया गया,लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी मुआवजा राशि नहीं दी जा रही है और मुझे बार-बार कार्यालय का चक्कर कटवाया जा रहा है जिस पर उपायुक्त ने त्वरीत संज्ञान लिया एव राजस्व कार्यालय से आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई.

इसकी जानकारी बड़ाबाबू से ली एवं राशि का भुगतान करने में विलंब करने पर बड़ाबाबू से स्पष्टीकरण पुछा साथ ही 24 घंटे के अंदर राशि का भुगतान करवाने का निर्देश दिया. बारियातु प्रखंड के टोटी ग्राम के ग्रामीणों ने आवेदन देकर टोटी गांव में राजस्व कर्मचारी भवन निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया जिस पर उपायुक्त  कमर के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी बारियातू को दो दिनों के अंदर जांच करने एवं जांच रिर्पोट भेजने का निर्देश दिया. मनिका प्रखंड के विशुनबांध की मुखिया के द्वारा उपायुक्त आवेदन देकर बताया गया कि वितिय प्रभार मिलने के बाद भी अबतक प्रभार नहीं दिया जा रहा है जिस पर उपायुक्त कमर ने बीडीओ से फोन पर बात कर अविलंब प्रभार दिलाने का निर्देश दिया.

जनता दरबार में सदर प्रखंड के चर्तुगुण राम ने अपने बेटी की शारी के लिए सहायता राशि की मांग की जिस पर उपायुक्त कमर ने त्वरीत कार्रवाई की एवं डीएसडब्बलूओ को सारी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से सहायता राशि दिलाने का निर्देश दिया. जिला मुख्यालय के चटनाही निवासी अंतरा कुमारी पिता प्रदीप साव के द्वारा कस्तूरबा गांधी में नामांकन करवाने को लेकर आवेदन दिया गया इसके अलावे,जमीन विवाद,प्रधानमंत्री आवास समेत दर्जनों मामले आए जिस पर उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते संबंधित पदाधिकारियों को समस्या समाधान के लिए निर्देश दिए गए.

मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप,उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहीत कंडुलना समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवम बोर्ड की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Next Post

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की आयु में केंद्र सरकार कर सकती है बदलाव

Next Post
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की आयु में केंद्र सरकार कर सकती है बदलाव

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की आयु में केंद्र सरकार कर सकती है बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d