BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों को मिलेगा पहले से बेहतर लाभ, सरकार वादा करेगी पूरा

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in Uncategorized
किसानों को मिलेगा पहले से बेहतर लाभ, सरकार वादा करेगी पूरा

किसानों को मिलेगा पहले से बेहतर लाभ, सरकार वादा करेगी पूरा

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को परिसदन में झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का भव्य स्वागत किया. जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र मिश्रा, रोशन सुरीन ने मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को खूंटी में अविलंब बाईपास सड़क निर्माण तथा बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए सुबह और शाम के वक़्त नो एंट्री लागू करने की मांग की.

मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा बाईपास सड़क के लिए पहल करने का आश्वासन भी दिया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि विभागीय मंत्री के नाते रोड कनेक्टिविटी उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को सड़क के माध्यम से शहर से जोड़ा जाएगा.
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मनरेगा के क्रम में पाया गया कि केरल समेत कई राज्यों में मनरेगा में 272 रुपये मजदूरी प्रतिदिन दी जाती है पर झारखंड में 172 रुपये का भुगतान होता है. इस संबंध में केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार मनरेगा में 40 दिन रोजगार देती थी. गठबंधन की सरकार वर्ष में 100 दिन रोजगार सुनिश्चित करेगी उन्होंने कहा कि लैम्प्स में धान की खरीदारी हो रही है. सोमवार से किसानों को भुगतान प्रारंभ हो जायेगा.

बजट सत्र में धान समर्थन मूल्य में पांच सौ रुपए की बढ़ोतरी

मंत्री अलमगीर आलम ने बताया कि बजट सत्र के बाद धान के समर्थन मूल्य में पांच सौ रुपये की बढ़ोतरी की जायेगी. पंचायतों को सशक्त बनाया जायेगा बजट सत्र के बाद यह सुनिश्चित करेंगे कि पंचायतों में ही बैठकर ग्रामसभा की बैठक हो. उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर सभी पंचायतों को चुस्त दुरुस्त करेंगे खास कर वैसे पंचायत जिन पंचायतों में रोजगार सेवक नहीं है. वहां एक वर्ष के भीतर रोजगार सेवकों की नियुक्ति की जायेगी.

अफीम के खिलाफ सख्त है सरकार, खेती करने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री अलमगीर आलम ने राज्य के कुछ जिलों में हो रही अवैध अफीम की खेती को गलत बताया. मंत्री ने कहा कि अखबारों के माध्यम से जानकारी मिलती है कि झारखण्ड नशे की ओर जा रहा है जिससे राज्य में नशा बढ़ रहा है लेकिन इसे नशे का राज्य बनने नहीं दिया जायेगा. पुलिस अपना काम कर रही है और नशे के कारोबार से जुड़े तस्कर हो या ग्रामीण सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टाटा पावर द्वारा फ्लाई एस डस्ट गिराकर जंगल को किया जा रहा है बर्बाद : संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति

Next Post

जनगणना 2021 को लेकर जिला स्तरीय 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Next Post
जनगणना 2021 को लेकर जिला स्तरीय 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनगणना 2021 को लेकर जिला स्तरीय 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d