BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TPC एरिया कमांडर सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने का बना रहे थे प्लान

by bnnbharat.com
March 6, 2020
in Uncategorized
TPC एरिया कमांडर सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने का बना रहे थे प्लान

TPC एरिया कमांडर सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने का बना रहे थे प्लान

Share on FacebookShare on Twitter

मो.अरबाज,

चतरा: चतरा जिले की पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने टीपीसी के एरिया कमांडर आदित्य गंझू सहित पांच सड़क लुटेरे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार एरिया कमांडर और अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी सिक्सर, 11 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की है.

यह जानकारी एसडीपीओ वचन देव कुजूर ने संयुक्त रूप से लावालौंग थाने में दी. उन्होंने बताया कि विगत 4 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर शाम 6 बजे मंधनिया पंचायती स्थित कटेली महुआ पक्की सड़क के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. इसके बाद इस विषय की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन कर उक्त स्थान पर पहुंचकर एरिया कमांडर के सदस्य और अपराध कर्मियों को धर दबोचा गया. इस दौरान पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार किया जिसमें नावाडीह निवासी आदित्य गंझू, चुकू गांव निवासी मुकेश गंझू उर्फ लंबू, मनातू थाना क्षेत्र के कुश्डी ग्राम के रामाधार सिंह, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चक्बधार गांव के छोटू सिंह, तोरपा थाना क्षेत्र के कृष्णा सिंह मुंडा, लावालोंग थाना क्षेत्र के सिकनी गांव के सुमन यादव की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

वहीं कुन्दा थाना क्षेत्र के सिकी दागा निवासी संतु कुमार जो टीपीसी का पूर्व सदस्य एवं पुरनाडीह गांव निवासी महेश गंझू पुलिस की गिरफ्त से फरार है. पुलिस के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड आदित गंझू भी टीपीसी का सक्रिय सदस्य है. जो पूर्व में भी उग्रवादी गतिविधियों में शामिल होने के कारण जेल भी जा चुका है. बड़ी बात तो यह है कि सभी अभियुक्त की उम्र लगभग 19 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक है.

ज्ञात हो कि 20 फरवरी को पिपराडीह गांव निवासी हीरामन पांडेय अपने मित्र के साथ लावालौंग शादी समारोह में आए थे. रात्रि में भोजन के बाद वे अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान औरी डायवर्सन के पास घात लगाए बैठे लुटेरों ने बंदी बनाकर मोटरसाइकिल मोबाइल व पैसे लूट लिए, इसके पूर्व भी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी अजय मिस्त्री के साथ भी मारपीट करते हुए उसका भी पैशन प्रो गाड़ी लूट लिया. इसके बाद दोनों अभियुक्तों ने थाना में एफआईआर दर्ज करवाया था. इसके बाद लावालौंग पुलिस हरकत में आई और अभियान के तहत लूट गिरोह को उद्भेदन करने में सफलता प्राप्त किया.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों पर कर्ज 7000 करोड़, ऋण माफी का बजट 2000 करोड़, कैसे रुकेगी किसानों की आत्महत्या

Next Post

पेड़ से युवक का लटकता हुआ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Next Post
पेड़ से युवक का लटकता हुआ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

पेड़ से युवक का लटकता हुआ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d