BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न पर लगा ड्राइविंग प्रतिबंध

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न पर लगा ड्राइविंग प्रतिबंध

Former Australia cricketer Shane Warne imposed driving ban

Share on FacebookShare on Twitter

लंदन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. इस बार क्रिकेट या अपने किसी विवादित संबंधों के कारण नहीं बल्कि एक कानूनी मामले की वजह से चर्चा में हैं. वार्न पर एक साल के लिए ड्राइविंग प्रतिबंध लगा दिया गया है. वार्न पिछले कुछ सालों से लंदन में रह रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वॉर्न पर यह प्रतिबंध दो साल के दौरान छठी बार गति का उल्लंघन करने के बाद लगाया गया है. उन्होंने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है. वॉर्न ने माना कि उन्होंने पिछले साल लंदन में जेगुआर कार 64 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार का उल्लंघन किया.

वॉर्न वेस्ट लंदन में रहते हैं. 50 वर्षीय वॉर्न 23 अगस्त 2018 को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं थे. वॉर्न को 3000 अमेरिकी डॉलर भी कोर्ट में जमा करने का आदेश दिया गया है. डिस्ट्रिक जज एद्रियन टर्नर ने कहा, “वॉर्न ने अप्रैल 2016 से लेकर अगस्त 2018 तक छह बार गति से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है. इसलिए उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाना जरूरी है.”

वॉर्न ने साल 2007 में आखिरी टेस्ट खेला था. उन्होंने 145 टेस्ट में कुल 708 विकेट लिए हैं. वे मुरलीधरन के बाद दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं. इसके अलावा वार्न ने टेस्ट करियर में 3154 रन भी बनाए हैं जो कि एक रिकॉर्ड है. वॉर्न ने 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए हैं. उन्होंने वनडे में 1018 रन भी बनाए हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्‍स लुढ़का 150 अंक

Next Post

हर मौसम में फिट रहना है तो करें इन 6 टिप्स को फॉलो

Next Post
हर मौसम में फिट रहना है तो करें इन 6 टिप्स को फॉलो

हर मौसम में फिट रहना है तो करें इन 6 टिप्स को फॉलो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d