BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्‍स लुढ़का 150 अंक

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्‍स लुढ़का 150 अंक

Stock market volatility continues, Sensex drops 150 points

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद सेंसेक्‍स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. सुबह 11.45 बजे के करीब सेंसेक्‍स 150 अंक लुढ़क कर 39 हजार के नीचे आ गया. इसी तरह निफ्टी में भी निराशा का माहौल देखने को मिला. इससे पहले एकबार फिर भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स करीब 200 अंक की तेजी के साथ 39 हजार 300 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी में 30 अंकों की तेजी रही और यह 11 हजार 620 के स्‍तर को पार कर गया.

बता दें कि बीते दो कारोबारी दिन में शेयर बाजार में करीब 3000 अंकों का उछाल आ चुका है. सोमवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1075 अंकों की या 2.83 फीसदी की बढ़त के साथ 39,090.03 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 329 अंकों की बढ़त के साथ 11,603 पर बंद हुआ. इसके पहले बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 1921 अंक उछलकर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 569 अंक की तेजी के साथ 11,274 पर रहा.

दो दिन में 10.35 लाख करोड़ का फायदा

बीते दो कारोबारी दिनों में निवेशकों को 10.35 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. मंगलवार को कारोबार शुरू होने से पहले बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 1,48,89,652.44 करोड़ रुपये था. बता दें कि गुरुवार को मार्केट कैप 1,38,54,439.41 करोड़ रुपये पर था.

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंग्लैंड ने किया न्यूजीलैंड दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न पर लगा ड्राइविंग प्रतिबंध

Next Post
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न पर लगा ड्राइविंग प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न पर लगा ड्राइविंग प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d