BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने भाजपा से निष्कासित करने की घोषणा को हास्यास्पद बताया

by bnnbharat.com
December 14, 2019
in Uncategorized
बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने भाजपा से निष्कासित करने की घोषणा को हास्यास्पद बताया

बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने भाजपा से निष्कासित करने की घोषणा को हास्यास्पद बताया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के वरिष्ठ नेता प्रवीण प्रभाकर ने उन्हें भाजपा से निष्कासित करने की घोषणा को हास्यास्पद करार दिया है. उन्होंने कहा कि वह एनपीपी में शामिल होने के पूर्व ही 29 नवम्बर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से त्यागपत्र भाजपा कार्यालय भेज चुके हैं, इसलिए उन्हें निष्कासित करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है.

प्रभाकर ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे पर पूर्वोत्तर भारत में विरोध हो रहा है. ऐसे नाजुक वक्त में एनपीपी ने संसद के भीतर और बाहर नरेंद्र मोदी सरकार का साथ दिया है. एनपीपी इस मुद्दे पर देश की मुख्यधारा के साथ देने वाला पूर्वोत्तर भारत का एकमात्र दल है. ऐसे माहौल में प्रदेश भाजपा ने एनपीपी के नेता को बिना वजह अपमानित कर राजनीतिक हड़बड़ी का परिचय दिया है. प्रभाकर ने कहा कि उन्हें निष्कासित करने की बजाय उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता तो उन्हें खुशी होती.

उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और सम्मान भी पाया है. इसके लिए वह सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार मानते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें निष्कासित करने में समय बर्बाद करने से पहले उनके इस्तीफा पत्र के संबंध में जानकारी सार्वजनिक की जाती तो ज्यादा बेहतर होता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमित शाह ने लगाई बाबा धाम में हाजिरी

Next Post

रोड रॉबरी के संदेह पर तीन युवक गिफ्तार, भेजे गए जेल

Next Post
रोड रॉबरी के संदेह पर तीन युवक गिफ्तार, भेजे गए जेल

रोड रॉबरी के संदेह पर तीन युवक गिफ्तार, भेजे गए जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d