BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा ग्रीन ऑडिट

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
धनबाद में 20 व 21 को विशेष कोरोना जांच अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: जिले में सभी तरह के प्रदूषण को कम करने और लोगों को बेहतर व स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज उपायुक्त उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेंटल प्लान (जिला पर्यावरण योजना) की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए ग्रीन ऑडिट करने का निर्देश दिया.

बैठक में वायु एवं ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए उपायुक्त ने सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार विस्तृत रणनीति बनाने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण रखने के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया.

बैठक में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ई-वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, डीज़ल जनरेटर एवं इंडस्ट्रीयल प्रदूषण, खुले ट्रक में कोयले की ढुलाई, बाइकर्स द्वारा एक्जॉस्ट पाइप में परिवर्तन कर ध्वनि प्रदूषण करने, अस्पताल, कोर्ट, स्कूल जैसे नो-हॉर्न जोन में जोर जोर से हॉर्न बजाने, वाहनों में प्रेशर होर्न का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

उपायुक्त ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न सेक्टर की कंपनियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रदूषण नियमों से अवगत कराते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा. नियमों का उल्लघंन करने वाले से जुर्माना वसूला जाएगा.

बैठक में उपायुक्त उमा शंकर सिंह, उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी विमल लकड़ा, डीएसपी सीसीआर जगदीश प्रसाद, डीएमएफटी ऑफिसर आशा कुजूर, अनिरुद्ध कुमार तथा अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को बड़ा झटका

Next Post

सरकार ने सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक को खत्म करने का किया आग्रह

Next Post
सरकार ने सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक को खत्म करने का किया आग्रह

सरकार ने सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक को खत्म करने का किया आग्रह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d