BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर ठाठ से चल रहा है हजारीबाग का ए.के. इंटरनेशनल होटल

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in समाचार
सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर ठाठ से चल रहा है हजारीबाग का ए.के. इंटरनेशनल होटल

सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर ठाठ से चल रहा है हजारीबाग का ए.के. इंटरनेशनल होटल

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी पहुंचा था मामला, पर मामले की हो गई लीपापोती

  • होटल ने अपने पश्चिमी तरफ सरकारी जमीन पर कर रखा है कब्जा

  • कार्रवाई करने के आदेश के बावजूद नहीं हुई अब तक कार्रवाई

हजारीबाग: हजारीबाग शहर के मटवारी गांधी मैदान के समीप स्थित ए.के. इंटरनेशनल होटल संचालन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर ठाठ से हो रहा है. बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक किसी के द्वारा कोई जांच या नापी नहीं कराई गई.

हजारीबाग के RTI कार्यकर्ता चितरंजन गुप्ता के अनुसार,  RTI के जरिये ए.के. इंटरनेशनल होटल के जमीन का कागजात कई बार मांगे गए, लेकिन इसे उपलब्ध नहीं कराया गया.

मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने बताया कि मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए प्रशासन ने भी चुप्पी साध ली है. कई सफेदपोश उस होटल में शरण लेते हैं. होटल प्रबंधन पर भी प्रशासन से मिलीभगत है.”

नेशनल हाइवे का जमीन किया है अतिक्रमण

आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि होटल के सामने नेशनल हाईवे का लगभग 10 फीट जमीन होटल प्रबंधन से अतिक्रमण कर रखा है. होटल के पश्चिमी किनारा का लगभग 15 X100 फीट का अतिक्रमण में है. जबकि होटल के द्वारा खरीदी गई जमीन लगभग 12 डिसमिल ही है, लेकिन वर्तमान में होटल का कुल एरिया लगभग 24 डिसमिल है.

इस मामले में 22-6-2019 को एक RTI कार्यकर्ता चितरंजन द्वारा मुख्यमंत्री जनसंवाद में इस होटल के द्वारा की गई अतिक्रमण की शिकायत की गई थी.

क्या कहते हैं डॉ आर.के. शाही

समाजसेवी डॉ आनंद शाही का कहना है कि ए.के. इंटरनेशनल होटल ने सरकारी रास्ता पर अतिक्रमण कर रखा है और ए.के. इंटरनेशनल का मुख्य भवन का कुछ हिस्सा भी अतिक्रमण वाले जमीन पर बना है.

डॉ शाही ने आगे बताया कि अगर ठीक से जांच किया जाय तो लगभग 12 डिसमिल जमीन सरकार का निकलेगा जिसपर ए.के. इंटरनेशनल होटल ने अतिक्रमण कर रखा है.

इस संबंध में जब ए.के. इंटरनेशनल होटल के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया गया, तो ऑपरेशनल मैनेजर ने कुछ भी नहीं बताया और मैनेजर अमित सिंह का नंबर दिया गया. जब अमित सिंह को कॉल किया गया तो उनका मोबाइल खबर लिखे जाने तक स्वीच ऑफ पाया गया.

Also Read This:शहर के नदी, नालों, तालाब और जीएम लैंड पर रसूखदारों का अवैध कब्जा
Also Read This:शहर के बीचों-बीच पौने नौ एकड़ खासमहल की जमीन में लगा गेट,खड़ी की दीवार

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे PM मोदी, सैन्य समझौतों पर करेंगे बात

Next Post

राजघाट पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Next Post
राजघाट पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

राजघाट पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d