निरज कुमार
रांची: 29 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में होने वाले झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मिलित होंगे.झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी शुक्रवार को दी.
उन्होंने बताया कि भारत रत्न और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस के अहमद पटेल, कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्यसभा से पूर्व सांसद शरद यादव, डीएमके के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके स्टालिन, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, सीपीआई के युवा नेता कन्हैया कुमार, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, कांग्रेस के नेता उमंग सिंगार, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, सांसद टीआर बालू, डीएमके की सांसद कनिमोझी, बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक समारोह में शामिल होंगे.