BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गृह विभाग ने राजभवन को सौंपी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव मामले की रिपोर्ट

by bnnbharat.com
January 7, 2020
in Uncategorized
गृह विभाग ने राजभवन को सौंपी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव मामले की रिपोर्ट

गृह विभाग ने राजभवन को सौंपी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव मामले की रिर्पोट

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः बड़कागांव के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का पुलिस-प्रशासन पर लगाया गया मारपीट व जानबूझकर लाठीचार्ज किए जाने का आरोप निराधार हो सकता है. सूत्रों के अनुसार राजभवन के आदेश पर पूरे मामले की जांच रिपोर्ट की समीक्षा की जा चुकी है. इस मामले में राज्य सरकार की गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राजभवन को रिपोर्ट सौंप दी है.

मारपीट व लाठीचार्ज का यह मामला 2012 से संबंधित है. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवेदन पर राज्यपाल सचिवालय ने प्रत्येक आरोपों की जांच का आदेश दिया था. इस मामले में हजारीबाग के आयुक्त ने जांच कर अपनी रिपोर्ट दी थी. इसपर हजारीबाग के तत्कालीन एसपी पंकज कंबोज (वर्तमान में डीआइजी हजारीबाग) से भी उनकी प्रतिक्रिया की मांग की गई थी.

इसके बाद गृह विभाग ने योगेंद्र साव की शिकायत, आयुक्त की जांच रिपोर्ट व तत्कालीन एसपी हजारीबाग पंकज कंबोज की प्रतिक्रिया की समीक्षा की गई. समीक्षा में यह बात सामने आई कि जनसुनवाई के लिए स्थल व तिथि का निर्धारण एसपी नहीं करते हैं. इसलिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता है.

आयुक्त की रिपोर्ट के अनुसार हजारीबाग नगर भवन में जिला प्रशासन की जनसुनवाई चल रही थी, जिसमें ग्रामीणों को बुलाया गया था. कुछ लोगों ने नगर भवन के गेट को जाम कर दिया था और लोगों को आने-जाने से रोक रहे थे. इस जाम को हटाने के क्रम में व विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया था. इसमें कोई व्यक्ति भी घायल नहीं हुआ और न ही किसी की मृत्यु हुई थी. तत्कालीन एसपी पंकज कंबोज भी मौके पर मौजूद नहीं थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज हो सकती है निर्भया के गुनहगारों को फांसी

Next Post

क्या सिद्धार्थ से सीक्रेट लव करती हैं गोविंदा की भांजी ?

Next Post
क्या सिद्धार्थ से सीक्रेट लव करती हैं गोविंदा की भांजी ?

क्या सिद्धार्थ से सीक्रेट लव करती हैं गोविंदा की भांजी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d