BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संक्रमण के विरुद्ध हमसब को मिलकर संघर्ष करना है: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in समाचार
संक्रमण के विरुद्ध हमसब को मिलकर संघर्ष करना है: हेमंत सोरेन

संक्रमण के विरुद्ध हमसब को मिलकर संघर्ष करना है: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री ने हिंदपीढ़ी के आठ हजार घरों के लिए आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री वितरण की व्यवस्था शुरू की

  • हर व्यक्ति, परिवार ,घर को भोजन सुनिश्चित करना प्राथमिकता

  • जांच प्रक्रिया में सहयोग व निर्देशों का पालन करें

    .

रांची: हिंदपीढ़ी पूरी तरह से लॉकडाउन है. लोगों का घरों से निकलना बंद है. ऐसे में किसी व्यक्ति, परिवार को खाद्यान्न की कमी न हो, इस बात को ध्यान के रखकर हिंदपीढ़ी के करीब आठ हजार घरों के लिए आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री वितरण की व्यवस्था की गई है.

ऐसी ही व्यवस्था बोकारो के कोरोना प्रभावित साड़म व अन्य क्षेत्रों के लिए भी शुरू हुई है. लोगों से अपील है, आप घर पर ही रहें और निर्देशों का पालन करें. सरकार विशेष रूप से खाद्यान्न का वितरण करेगी. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही.

मुख्यमंत्री गुरुनानक स्कूल परिसर से आकस्मिक राहत के तहत खाद्यान्न लदे वाहनों को हिंदपीढ़ी के लिए रवाना करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच प्रक्रिया में लोग सहयोग करें ताकि क्षेत्र में राहत दी जा सके.

हर तरह से लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुदायिक किचन, दीदी किचन, विशेष खाद्यान्न वितरण, स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य माध्यमों से जरूरतमंदों को भोजन एवं खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रवासी मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से राशि प्रदान की जा रही है. दूध के पाउडर का वितरण भी जल्द प्रारंभ होगा.

लोगों का सहयोग मिल रहा है. जिला प्रशासन की ओर से 10 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया गया, पारले जी बिस्किट की ओर से दो लाख बिस्किट के पैकेट और लाइफबॉय साबुन की ओर से 10 हजार साबुन प्राप्त हुए. हमें मिलकर कोरोना के विरुद्ध संघर्ष करना है.

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को धन्यवाद, जिन्होंने गुरुनानक स्कूल परिसर को कंट्रोल रूप में बदलने की अनुमति दी.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुनानक स्कूल में स्थापित कन्ट्रोल रूम व वितरण के लिए पैक किये जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों का निरीक्षण भी किया.

यह है राहत सामग्री में..

आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री में 15 दिनों का चावल, दाल, आलू, प्याज, सरसों का तेल, चायपत्ती, चीनी, साबुन, नमक व अन्य सामग्रियों उपलब्ध कराई गई हैं.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, उपायुक्त रांची, एसएसपी रांची व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुम्भकर्णी निद्रा में सोई सरकार को जगाने के लिये उपवास: भानु प्रताप शाही

Next Post

हर व्यक्ति तक भोजन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Next Post
हर व्यक्ति तक भोजन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

हर व्यक्ति तक भोजन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d