BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैं गारंटी लेता हूं कि अल्पसंख्यकों की उपेक्षा नहीं होगी: CM नीतीश

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in समाचार
मैं गारंटी लेता हूं कि अल्पसंख्यकों की उपेक्षा नहीं होगी: CM नीतीश
Share on FacebookShare on Twitter

 गया:  नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है यह घमासान आंदोलन का रूप ले चुका है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अल्पसंख्यक समाज की उपेक्षा नहीं होने की पूरी गारंटी दी है. गुरुवार को गया के गांधी मैदान में आयोजित जनजागरूकता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन किसको भड़काता है, हम ध्यान नहीं देते. लेकिन जरा बता दीजिए- भड़काने वालों ने मुसलमानों के लिए क्या किया? हम लोगों ने मुसलमानों के लिए काम किया.

सीएम नीतीश ने 258 करोड़ रुपये की 59 योजनाओं का उद्घाटन और 699 करोड़ रुपये की 193 योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि गया ओटीए को बंद करने के फैसले के खिलाफ वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात करेंगे.

सीएम ने कहा कि आज जो लोग मुसलमानों को भड़काने में लगे हैं, उन्हें सरकार चलाने का मौका मिला था. तब उनलोगों ने मुसलमानों के लिए क्या काम किए? मुसलमानों के लिए कुछ नहीं करने वाले लोग उन्हें भड़का रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं इस बात की गारंटी लेता हूं कि अल्पसंख्यकों की उपेक्षा नहीं होगी. कुछ लोग अनाप-शनाप प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वह भी बिना समझे बुझे.

सीएम ने आगे बोलते हुए कहा कि कुछ लोग यह भी चाहते हैं कि गड़बड़ हो जाए लेकिन हम अपने स्टैंड पर कायम हैं. हमारे रहते कुछ भी गलत नहीं होगा. हमने अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम किया वह आजतक किसी ने नहीं किया. उन्होंने कहा कि सभी समुदाय और समाज के लोग आपस में प्रेम और भाईचारा का भाव रखें. हर समाज और बिहार के समग्र विकास के प्रति संकल्पति हैं.

गौरतलब हो कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहै हैं. इस दौरान यूपी में जमकर हिंसा हुई. संभल में प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगा दी जबकि लखनऊ में पुलिस चौकी फूंकी गई और दर्जनों वाहनों को आग के हवाले किया गया. उधर, गुजरात में भी उग्र प्रदर्शन हुआ, अहमदाबाद में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

Next Post

रांची के बूटी बस्ती में इंजीनियरिंग की छात्रा हत्या कांड में सीबीआई कोर्ट ने राहुल राज को दोषी करार दिया

Next Post
रांची के बूटी बस्ती में इंजीनियरिंग की छात्रा हत्या कांड में सीबीआई कोर्ट ने राहुल राज को दोषी करार दिया

रांची के बूटी बस्ती में इंजीनियरिंग की छात्रा हत्या कांड में सीबीआई कोर्ट ने राहुल राज को दोषी करार दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d