BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुझे नफरत है नेपोटिज्म से: अक्षय कुमार

by bnnbharat.com
July 1, 2020
in Uncategorized
मुझे नफरत है नेपोटिज्म से: अक्षय कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर जंग छेड़ दी है. ऐसे में हर कोई सामने आकर इस टॉपिक पर अपनी राय रख रहा है. बता रहा है कि इंडस्ट्री में उन्होंने कितना स्ट्रगल किया है. फैन्स भी सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर अपनी राय रखी थी.

अपनी पर्सनल लाइफ का उदाहरण देते हुए अक्षय कुमार ने कहा था कि मेरा बेटा आरव हमेशा इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करता है. हालांकि, बाद में जब उसे ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट मिली तो वह बिजनेस क्लास में ट्रैवल करने लगा. मैं मानता हूं कि मेरे बच्चे चीजों को पाने के लिए मेहनत करें. मैंने दोनों में से किसी को भी यह अहसास नहीं करने की कोशिश कराई कि वह मेरे बच्चे हैं और उन्हें चीजें आसानी से मिल सकती हैं. मैंने भी बहुत मेहनत की है और अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाई है.

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि अगर आरव एक्टर बनना चाहता है तो उसे खुद चीजें देखनी होंगी. खुद मेहनत करनी होगी. मेरे लिए नेपोटिज्म का कोई मतलब नहीं. नफरत करता हूं मैं इस शब्द से.

बताते चलें कि अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त एक्टर हैं. अक्षय कुमार एकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने पिछले साल बैक-टू-बैक हिट फिल्में दीं. एक्शन हीरो के साथ उन्होंने कई शानदार किरदार निभाए हैं. काम की बात करें तो अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. इसमें ‘बच्चन पांडे’, ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, ‘बेल बॉटम’ और ‘सूर्यवंशी’ शामिल हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्दनाक: हाथों में खून से सने बिस्किट लिए दादा के शरीर पर बैठा रहा पोता…

Next Post

महाराष्ट्र: कोरोना के कहर को देखते हुए धारा 144 लागू

Next Post
महाराष्ट्र: कोरोना के कहर को देखते हुए धारा 144 लागू

महाराष्ट्र: कोरोना के कहर को देखते हुए धारा 144 लागू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d