BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“दुआ करता हूं”

by bnnbharat.com
June 11, 2020
in Uncategorized
“दुआ करता हूं”
Share on FacebookShare on Twitter

“दुआ करता हूं”

तिरंगा ओढ़ कर आए कजा,

……………. दुआ करता हूं,

हर किसी की हो, बस यही रजा,

……………. दुआ करता हूं,

शान से आए जब वो, जन्नत जाने का दिन,

हरे कफ़न पर बस रंग गेरुआ पड़ा रहे,

हर जनाजे की बज़्म में हिंद की जयकार हो,

अर्थी को लेकर बस कोई, पगड़ी पहना खड़ा रहे,

पढ़ें फातिया जब-जब, कब्र पर अपनों की,

हर अश्क हो तब साहिब-ए-मसनद कुर्बानी का,

बस हो हर रंग का लहू शामिल इसमें

………………… दुआ करता हूं,

हर किसी की हो, बस यही रजा,

……………. दुआ करता हूं,

बेफिक्री से भरा हर जिगर,

बस सरफरोशी के जुनूँ में खोया रहे,

उबलते रक्त की गर्मजोशी से यहां,

जिंदगी का पल-पल संजोया रहे,

धार तलवार की हो, या हो नोक भाल की,

कटे धड़ तो फिर, फिर सर हँसता रहे,

हो जिंदगानी खत्म ऐसे ही हमारी ………………….दुआ करता हूं,

हर किसी की हो, बस यही रजा,

……………. दुआ करता हूं।

हो आशिकी तो हो बस वतन के लिए,

हो जेहाद तो हो, बस चमन के लिए,

हिंद पर कुर्बानी का सबक, सीखे हर नौजवान,

बस वतन परस्ती मे ही, हर एक साँस डूबी रहे,

एक स्वर, एकमत, एक राष्ट्र का निर्माण हो,

हिंद के हर दिल में बस, मौसिक़ी बनी रहे,

फूल हर रंग का खिले, मेरे इस बागवां में

…………….. दुआ करता हूं।

हर किसी की मिले, बस हंसी फिजा,

……………  दुआ करता हूं।

तिरंगा ओढ़ कर आए कजा,

……………. दुआ करता हूं,

हर किसी की हो, बस यही रजा,

……………. दुआ करता हूं,

 

——-“बेढंगा”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आइये जानते है क्या है PM SVA Nidhi (Pradhan Mantri Street Vender’s Atmanirbhar Nidhi) योजना और कैसे देगी यह भारत की रुकी हुई अर्थव्यवस्था को फिर से गति ?

Next Post

——-प्लास्टिक—-

Next Post
——-प्लास्टिक—-

-------प्लास्टिक----

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d