BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्र के विकास और उन्नति में सिंफर का अहम योगदान: राज्यपाल

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in समाचार
राष्ट्र के विकास और उन्नति में सिंफर का अहम योगदान: राज्यपाल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सिंफर में दो दिवसीय खनन क्षेत्र मेंप्रगतियां विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
धनबाद. केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में खनन क्षेत्र में प्रगतियॉ (एआईएम-2020) विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उदघाटन शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया. राज्यपाल नेसिंफर गेस्ट हाउस में अभिनंदन और एडवांस रॉक मशीन लेबोरेटरी का भी उदघाटन किया.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राज्य में सिंफर धनबाद और जमशेदपुर में है, यह गौरव की बात है कि झारखंड में कुल खनिज संपदा 40 फीसदी से अधिक है, सिंफर में देश के अन्य हिस्सों से भी खनिज को जांच के लिए लाया जाता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि आनेवाले समय में खनिज का बेहत्तर उपयोग हो जाएगा.
इस मौकेपर सिंफर निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिंह, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड केनिदेशक (ऑपरेशन) एलएस शेखावत भी उपस्थित थे. इस सम्मेलन में सीआईएल एवं उसकी अनुषंगी कम्पनियां आईआईटी आइएसएम, आईआईटी खड़गपूर, आईआईटी बीएचयू, एनआईटी सूरतकल, जेएमस, रिलाइंस पावर प्रोजेक्ट, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन, जेमको, मेकॉन, सेल, उड़ीसा माइनिंग कारपोरेशन, नाल्को वॉटर्स, गेन्वेल आदि 40  कम्पनियां भाग ले रही है.

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स धनबाद चैप्टर के सहयोग से सिंफर द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में खनन के क्षेत्र में हुई नवीनतम प्रगतियों के बारे में जानने, विचारों का विनिमय करने और खनन के मुख्य मुद्दों को सम्बोधित करने के लिए सभी हितकारकों को आपस मे बातचीत और विचार विमर्श करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया गया.

सम्मेलन में 21 प्रमुख विषयो को रखा गया. जिसमे खान योजना डिजाइन और क्लोजर, उभरती खनन पद्धतियां, संख्यात्मक मॉडलिंग, का अनुप्रयोग, खनन उपकरण और खान यंत्रीकरण, अधिक गहराई में निक्षेपों का निष्कर्षण, शेल यांत्रिकी केविंग क्रियाविधि और भूधसान अधियांत्रिकी आदि शामिल है.

राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समरोह 15 फरवरी की शाम 4 बजे होगा, जिसमें खान एवं भूविज्ञान विभाग, झारखण्ड सरकार के सचिव सह आयुक्त अबू बकर सिद्दिकी मुख्य अतिथि होंगे. उनके अलावे ईसीएल के सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा भी रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा ने 17 फरवरी के पुनर्मिलन की तैयारी को सफल बनाने की बनायी रणनीति

Next Post

विधायक की पहल पर प्रखण्ड प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मिला चेक

Next Post
विधायक की पहल पर प्रखण्ड प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मिला चेक

विधायक की पहल पर प्रखण्ड प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मिला चेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d