BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Ind vs Eng 1st Test: झारखंड के शाहबाज नदीम का दूसरा टेस्ट आज

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
Ind vs Eng 1st Test: झारखंड के शाहबाज नदीम का दूसरा टेस्ट आज
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में आज से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू हो गया है. इस मैच में झारखंड के शाहबाज नदीम आज अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं.

आपको बता दें कि 31 साल के स्पिनर शाहबाज नदीम ने इससे पहले तक एक टेस्ट मैच खेला है. उन्होंने अक्टूबर 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम ग्राउंड रांची में टेस्ट डेब्यू किया था. उस मैच में उन्होंने 4 विकेट निकाले थे. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नदीम ने 117 मैचों में 443 विकेट निकाले हैं. उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 7/45 रही.

शाहबाज नदीम एक भारतीय धीमी गति के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं. इन्होंने बिहार अंडर-14 टीम और भारतीय अंडर-19 के लिए खेला है और वर्तमान में झारखंड और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं.

शाहबाज नदीम मुख्य रूप से बाएं हाथ से गेंदबाजी ही करते है लेकिन वैकल्पिक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते है इस कारण ये इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले कई सालों से दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे है.

कैरियर

शाहबाज नदीम ने अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत साल 2004 में केरल के खिलाफ झारखंड की तरफ से खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी. जबकि इन्होंने अपना पहला लिस्ट ए क्रिकेट मैच 2005 में ओडिसा के खिलाफ खेला था.

इंडियन प्रीमियर लीग में ये 2011 इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन से 2018 इंडियन प्रीमियर लीग तक दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते आ रहे है. अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण कुलदीप यादव के अचानक चोटिल हो जाने के वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच 19 अक्टूबर 2019 में जो कि रांची में होने वाला था उसमें शामिल किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फर्जी सरेंडर मामले में पीड़ित युवकों ने सीएम से लगाई गुहार

Next Post

गहरा सकता है अंधियारा, TVNL पर सीसीएल का हो गया है 700 करोड़ का बकाया

Next Post
गहरा सकता है अंधियारा, TVNL पर सीसीएल का हो गया है 700 करोड़ का बकाया

गहरा सकता है अंधियारा, TVNL पर सीसीएल का हो गया है 700 करोड़ का बकाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d