BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL 2020: 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को चखना पड़ा पहली हार का स्वाद, धोनी ने स्पिनरों को ठहराया हार का जिम्मेदार

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
IPL 2020: 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को  चखना पड़ा पहली हार का स्वाद, धोनी ने स्पिनरों को ठहराया हार का जिम्मेदार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को पहली हार का स्वाद चखना पड़ा. शारजाह में खेले गए मुकाबले में उसे राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 रन से पटखनी दी. मैच के बाद धोनी ने जहां स्पिनरों को हार का जिम्मेदार ठहराया, वहीं खुद धोनी के फैसले और उनकी बल्लेबाजी को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए.

दरअसल अहम मुकाबले में जब टीम को रनों की दरकार थी और तेजी से रन बनाने थे, तब धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने खुद से पहले सैम करन, केदार जाधव और ऋतुराज गायकवाड़ को बल्लेबाजी के लिए भेजा. इतना ही नहीं जब सीएसके को करीब 17 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाने थे और एक छोर पर फाफ डुप्लेसिस तेजी से रन बटोर रहे थे, तब धोनी बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे.

इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धोनी और फाफ के बीच छठे विकेट के लिए 31 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हुई. इसमें डुप्लेसिस ने 19 गेंदों में 55 रन तो धोनी ने 12 गेंदों में सिर्फ नौ रन बनाए. इतना ही नहीं जब टीम को तेजी से रन बनाने की आवश्यकता थी, तब धोनी सिर्फ एक-एक रन ले रहे थे, यही कारण था कि उन्होंने अपनी पहली बाउंड्री लगाने में 14 गेंदों का इंतजार किया.

धोनी ने अपनी इस धीमी पारी के ऊपर तो कुछ नहीं बोला लेकिन खुद के सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए 14 दिनों के पृथकवास को जिम्मेदार बताया. धोनी ने मैच के बाद कहा, ’14 दिन तक पृथकवास पर रहने का खराब प्रभाव पड़ा है.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने लंबे समय से बल्लेबाजी नहीं की है. इसके अलावा 14 दिन के पृथकवास से भी मदद नहीं मिली. मैं सैम को मौका देकर कुछ नई चीजें भी आजमाना चाहता था. फाफ ने आखिर में अच्छी पारी खेली.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वायरस के खिलाफ भारतीय वैक्सीन 50-100 फीसद तक रह सकती है असरदार: ICMR

Next Post

54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला ने अस्पताल में लगा ली फांसी

Next Post
छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला ने अस्पताल में लगा ली फांसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d