BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करोड़ों की लागत से बन रहे पुल व पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in Uncategorized
करोड़ों की लागत से बन रहे पुल व पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता

करोड़ों की लागत से बन रहे पुल व पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: चैनपुर प्रखण्ड के जनावल डीपाडीह गांव में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग से 2 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे पुल व पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुल व पथ निर्माण के बने महज 6 महीना भी नहीं बीते की पुल व पथ डहने लगे हैं. पथ व पुल निर्माण कार्य में विभागीय माप दंडों का खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई है. बगैर जे.ई. के देख रेख मे बनाए गए पुल निर्माण में संवेदक मेरी मर्जी के तर्ज पर काम कराए हैं.

यही वजह है कि पुल व पथ निर्माण के बनने के 6 महीने के भीतर ही पुल व पथ ढहने लगे है. पुल व पथ निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन संवेदक व विभागीय पदाधिकारी किसी की नहीं सुनी. बता दें कि उक्त पुल व पथ निर्माण का कार्य लातेहार निवासी संतोष यादव नामक संवेदक के द्वारा कराया गया है. संतोष यादव दबंग किस्म का व्यक्ति है. यही वजह है कि ग्रामीणों के विरोध का उनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ा. विरोध करने वाले स्थानीय ग्रामीणों को संवेदक के द्वारा धमकियां भी दी गई.

स्थानीय मुखिया गब्रीयल कुजूर ने इसकी शिकायत विभाग के वरीय पदाधिकारियों से किया था लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई. इधर पुल व पथ निर्माण में बरती गई अनियमितता के संबंध में स्थानीय विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि पुल निर्माण में बरती गई अनियमितता की जांच कराई जाएगी. मेरे विधानसभा क्षेत्र मे भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बीजेपी के शासन काल में भ्रष्टाचार चरम सीमा को छू रही थी राज्य में अब हेमंत सोरेन की सरकार आ गई है. अब भ्रष्टाचार कतई होने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पुल व पथ निर्माण की जांच वे विधानसभा की विशेष समिति से करायेंगे. इतना ही नहीं संवेदक संतोष यादव के द्वारा कराए गए सभी पुल व पथ निर्माण की जांच कराई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मिशन इन्द्र धनुष के तहत ‌जिले‌ के ‌1,27,000 बच्चों को पीलाइ‌ जाएगी पोलियो ‌की खुराक: सिविल सर्जन

Next Post

बूंदाबांदी से साल की शुरुआत अभी तीन दिन राहत नहीं, रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित

Next Post
बूंदाबांदी से साल की शुरुआत अभी तीन दिन राहत नहीं, रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित

बूंदाबांदी से साल की शुरुआत अभी तीन दिन राहत नहीं, रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d