देवघर: उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल द्वारा समाहरणालय प्रतीक्षा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा. इस दौरान उपस्थित लोगों को उप विकास आयुक्त द्वारा आस्वाशत किया गया कि उनके सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द शिकायतों का समाधान किया जाएगा. ज्ञात हो कि आज जनता दरबार में आयें शिकायतों का त्वरित निष्पादन करते हुए उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल के निर्देशानुसार आईओसीएल मद्द से 09 दिव्यांगजनों के बीच व्हील चेयर व ट्राई साइकिल का वितरण किया गया.
जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें.
इसके अलावे उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा. साथ हीं अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार के बारे में जानकारी दें. वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके. कार्यक्रम के दौरान 09 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर व ट्राई साइकिल का वितरण किया गया जो निम्न है- 1. राकेश कुमार, 2. मंटु माली, 3.तैयब मियां, 4. कार्तिक रमानी, 5. भावेश कुमार गुप्ता, 6. लालदेव यादव, 7. रूबिना खातुन, 8. अमन कुमार रवानी, 9. केवल कुमार मंडल के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया.
जनता दरबार के दौरान परियोजना पदाधिकारी विशम्भर पटेल आदि उपस्थित थे.