रांची: संगत एवं मां शारदे मंच द्वारा झारखंड विभूति – वीर बिरसा सम्मान 2020 झारखंड के 11 विभूतियों को प्रदान किया जाएगा. संस्था के चयन समिति द्वारा चिकित्सा, साहित्य, समाज सेवा, खेलकूद, बाल संरक्षण, कला संस्कृति, दिव्यांगजनों का पुनर्वास, महिला सशक्तिकरण और कौशल के लिए समर्पित झारखंड के 11 चयनित विभूतियों विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. सम्मान समारोह 16 जनवरी को विचार विचार मंच, दरभंगा हाउस, सीसीएल में 2:00 बजे से आयोजित की गई है.