रांची: 13 से 20 जनवरी तक असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के हॉकी प्रतियोगिता में आज झारखंड उम्र सीमा 21 आयु वर्ग में बालिका टीम ने आज अपने दूसरे मैच में हॉकी उतरप्रदेश को 4-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित की, कल महारास्ट्र से मिली पराजय से सिख लेते हुए आज 1 बाद 1 लगातार 04 गोल की. झारखंड टीम की ओर से वेतन डुंगडुंग ने शानदार 02 गोल की वहीं संगीता कुमारी एवं अलबेला रानी टोप्पो ने शानदार 1-1 गोल की. टीम की जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियो ने बधाई दी है.