प्रभात गुप्ता,
हजारीबाग: विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन शुक्रवार को 21-बरही विधानसभा के लिए पांच एवं 20- बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 उम्मीदवार समेत कुल 12 उम्मीदवारों ने बरही अनुमंडल कार्यालय में पहुंचकर अपना-अपना नामांकन दाखिल किया.

नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में बरही से भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार यादव, सपा उम्मीदवार भुनेश्वर यादव, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के शिवकुमार राम, आम आदमी पार्टी के संजय प्रसाद मेहता एवं निर्दलीय मो. सिराज अंसारी, बरकट्ठा से भाजपा उम्मीदवार जानकी प्रसाद यादव, बरकट्ठा से निर्दलीय अमित कुमार यादव, बसपा उम्मीदवार टुकलाल नायक, जेवीएम से बटेश्वर मेहता, आजसू से प्रदीप प्रसाद मेहता,जनता कांग्रेस पार्टी से संदीप कुमार गिरी एवं निर्दलीय रामचंद्र प्रसाद शामिल है.

वहीं बरही एवं बरकट्ठा के लिए 3-3 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र क्रय किया. नामांकन प्रपत्र क्रय करने वालों में बरही के लोजपा उम्मीदवार वासुदेव पासवान, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के दिगंबर भुंइयां, टीएमसी के राजीव रंजन, बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के उम्मीदवार घनश्याम भुईयां, भाकपा माले के उम्मीदवार मो. इब्राहिम व सीपीआई के उम्मीदवार दिगंबर कुमार मेहता शामिल हुए.
Also Read This:- वाहन चेकिंग के दौरान 49 लाख नगद बरामद
Also Read This:- प्यार मांगा है तुम्हीं से….बीजेपी डिफेंडिंग मूड में, आजसू अटैकिंग

