चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया। इस पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की है। उन्होने कहा है कि इस मिशन ने समस्त जनमानस को रोमांचित किया है।
उन्होंने कहा है कि इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की जानी चाहिए और आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि निराशा, हताशा वह दुखी कतई न हों।
मिशन चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम सात सितंबर को चांद की सतह पर उतरने वाला था। लेकिन चंद्रमा की सतह से मात्र 2.1 किलो मीटर पहले ही उसका संपर्क इसरो के वैज्ञानिकों से टूट गया। तमाम कोशिशों के बाद भी अबतक संपर्क नहीं हो पाया है।

