-
हेल्थ वर्कर्स के लिये बीमा सुबिधा से बढ़ेगा उनका हौसला
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भारत सरकार के वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज 1लाख 70 हजार करोड़ रुपये के गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा का स्वागत किया है.
उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में जो सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ग है. वह है गरीब वर्ग, रोज कमाने और खाने वाला मजदूर वर्ग जिसमें बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हैं.
Also Read This: घटी डिमांड, उत्पादकों से 29 मार्च तक दूध नहीं खरीदेगा झारखंड मिल्क फेडरेशन
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में इनकी कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. ऐसे में मोदी के नेतृत्व में चल रही एक संवेदनशील सरकार चुप नहीं बैठ सकती.
प्रकाश ने कहा कि यह सरकार पहले से ही गांव गरीब किसान को समर्पित सरकार है. प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार ने संकट के इस दौर में अन्न और धन दोनों की चिंता गरीबों के लिये की है.
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में कोई भूखा नहीं रहे, इसके विशेष प्रबंध किये गए हैं. अब गरीबों को 5 किलोग्राम अतिरिक्त अनाज चावल या गेहूं के साथ 1 किलोग्राम दाल भी मुफ्त मिलेंगे.
जिसका लाभ सीधे तौर पर देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा. मजदुरों की चिंता करते हुए मोदी सरकार ने मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर अब ₹202 कर दिए है, जिसके कारण मनरेगा मजदूरों को बड़ा लाभ मिलेगा.
Also Read This: हर जरूरतमंद को उचित मदद मिले, यह प्रयास करुंगा: हेमंत सोरेन
सरकार ने किसानों को दिए जाने वाले सम्मान निधि की 2 हजार रुपए की राशि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सीधे किसानों के खाते में भेजने का निर्णय लिया है. यह सुविधा देश के 8 करोड़ 70 लाख किसानों तक अगले सप्ताह पहुंचने वाली है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने वृद्धजनों, दिव्यांगों एवम विधवा बहनों की चिंता करते हुए अगले तीन महीनों तक 1 हजार अतिरिक्त पेंशन राशि देने की घोषणा की है.
इसके अतिरिक्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, स्वयं सहायता समूहों को 10 लाख की जगह 20 लाख रुपए की सहायता राशि देने से 7 करोड़ परिवार अर्थात 35 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे.
प्रकाश ने कहा कि संगठित क्षेत्र के लिये सरकार ने चिंता करते हुए 4 करोड़ 80 लाख कामगारों के ईपीएफ की पूरी 24% राशि को सरकारी खजाने से भरने का निर्णय लिया है.
मोदी सरकार ने विश्व व्यापी इस कोरोना से संकट के दौर से भारत को उबारने के लिये महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं. सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड को स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च करने के निर्णय लिये हैं.
प्रकाश ने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में अपनी जान की बाजी लगाकर मानवता की सेवा में जुटे डॉक्टर्स नर्सेज सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा को भुलाया नहीं जा सकता.
मोदी सरकार ने इनकी विशेष चिंता करते हुए इनके लिये 50 लाख रुपए की बीमा की घोषणा की. प्रकाश ने कहा कि इससे स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ेगा.

