संवाददाता,
रांची: रांची के सांसद संजय सेठ और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल के द्वारा 40 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इनमें चारों योजनाएं हटिया विधानसभा के अंतर्गत आती हैं.
इस योजना में हटिया चांदनी चौक में प्रजापति के घर से नदी तक, संत कुलदीप स्कूल सहजानंद चौक, सुंदर नगर ITI, नया टोली, पंडरा तक के पथ निर्माण का कार्य शामिल है.
इस कार्यक्रम में पार्षद अरुण झा, पंडरा मंडल अध्यक्ष सुबेश पाण्डेय, हरमू मंडल अध्यक्ष गोपाल सोनी, हटिया मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा रांची महानगर के मंत्री पंकज बर्मा पंडरा मंडल उपाध्यक्ष-राजकुमार साहू, दिलीप प्रसाद, अशोक मुण्डा, बिनोद बर्मा, संटू बर्मा, सुजीत चौधरी, डॉ रवींद्र, अशोक यादव, सचिन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

