BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुभाष चौक पर मनाई गई नेताजी की जयंती

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in Uncategorized
सुभाष चौक पर मनाई गई नेताजी की जयंती

सुभाष चौक पर मनाई गई नेताजी की जयंती

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक सुभाष चौक पर राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के साथ आम लोगों ने भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया. नेताजी जयंती कमेटी के द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवियों के साथ स्थानीय नेताओं ने भी नेता जी को याद करते हुए अपने विचार रखें.

इस अवसर पर स्थानीय विधायक ममता देवी ने भी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने बताया सन 1940 में रामगढ़ में कांग्रेस का ऐतिहासिक अधिवेशन हुआ था. इस अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों से लड़कर देश को आजाद कराने का निर्णय लिया था. जिसके बाद महात्मा गांधी सहित अन्य लोगों से विवाद के बाद कांग्रेस दो विचारधाराओं गरम दल और नरम दल में बटी थी. कार्यक्रम के बाद स्थानीय विधायक ममता देवी ने सुभाष चंद्र बोस के ऐतिहासिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

कार्यक्रम के दौरान जिले के कांग्रेसी नेताओं और विधायक में समन्वय की कमी दिखी. जिस युवा महिला नेत्री ने आजसू के किले को ध्वस्त करते हुए सदियों बाद रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को विजयी बनाया है. उनके कार्यक्रम से जिले के ज्यादातर कांग्रेसी नदारद रहे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश कुमार पासवान उर्फ मुन्ना सहित अन्य कांग्रेसी नेता सुभाष चौक पर नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ममता देवी के वहां पहुंचने से पहले ही निकल गए जबकि विधायक ममता देवी सुभाष चौक के समीप ही नेताजी जयंती कमिटी के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहीं थीं. स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NIA कश्मीर से गिरफ्तार डीएसपी को लाएगी दिल्ली

Next Post

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी जरूरी नहीं

Next Post
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी जरूरी नहीं

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी जरूरी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d