नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर सवाल उठाने वाले दलों पर निशाना साधा. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि एनपीआर में माता-पिता के जन्म स्थान और जन्मतिथि की जानकारी देना वैकल्पिक है.
अगर आपको पता नहीं है या याद नहीं है, तो न बताइए. कई प्रश्न वैकल्पिक हैं. मंत्री जावड़ेकर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देने के दौरान सवाल किया कि जब कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने इसे पेश किया तो इसका स्वागत हुआ. जब एनडीए शासन इसे दोहरा रहा है तो इसे बुरा बताया जा रहा है.
उन्होंने कहा 1955 के मुख्य नागरिकता अधिनियम में विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता देने के लिए देशीकरण का प्रावधान अभी बना हुआ है. उसी के आधार पर पाक गायक अदनान सामी भारतीय नागरिक बने है.

