BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीरव मोदी ने ब्रिटेन कोर्ट में कहा- भारत को सौंपा गया तो कर लूंगा आत्महत्या….

by bnnbharat.com
November 7, 2019
in समाचार
नीरव मोदी ने ब्रिटेन कोर्ट में कहा- भारत को सौंपा गया तो कर लूंगा आत्महत्या….
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के पंजाब नेशनल बैंक से 11 हजार करोड़ का घोटाला करके ब्रिटेन भागने वाले भगोड़े नीरव मोदी को वहां की अदालत से झटका लग गया है. ब्रिटेन कोर्ट ने नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी. याचिका ख़ारिज होने के बाद नीरव मोदी ने कहा कि अगर उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगे.

आपको बता दें नीरव मोदी धोखाधड़ी के दो अरब डॉलर के मनी लांड्रिंग मामले में भारत को सौंपे जाने के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. नीरव ने बहुत पहले अपनी जमानत याचिका दायर की थी. कोर्ट के सामने पेश हुए भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी ने कहा कि उसे तीन बार जेल में पीटा गया है. इतना ही नहीं उसने न्यायाधीश से कहा कि अगर अदालत उसे भारत प्रत्यर्पित करती है तो वह आत्महत्या कर लेगा। लेकिन इसके बाद भी न्यायाधीश ने उसे जमानत नहीं दी है.

नीरव मोदी कोर्ट में अपनी वकील हुय्गो कीथ के साथ पेश हुआ. जहां कीथ ने अदालत को बताया कि नीरव मोदी को जेल में सबसे पहले अप्रैल में पीटा गया. उसके बाद पांच नवंबर को जब दो कैदी उसके कमरे में आ गए. पहले तो उन्होंने नीरव के साथ धक्कामुक्की की, फिर उसके बाद मारपीट भी थी.
आपको बता दें नीरव मोदी को मार्च में जेल में बंद किया गया था और उसके मामले की सुनवाई मई 2020 में होनी तय हुई थी. तब तक के लिए वह जमानत पाने की हर संभव कोशिश कर रहा है. लेकिन उसे जमानत नहीं मिल पायी. फिलहाल नीरव इंग्लैंड की सबसे भीड़भाड़ वाली जेलों में से एक दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में बंद है.

ब्रिटेन की सीपीएस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि नीरव की जमानत याचिका पर बुधवार छह नवंबर को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई हुई.वहीं उन्होंने ये भी कहा कि सुनवाई से पहले याचिका के आधार को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रथ रवाना

Next Post

81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा जदयू

Next Post
81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा जदयू

81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा जदयू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d