BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया केस: तीसरी बार टली फांसी, मायूस होकर लौटा जल्लाद, तिहाड़ ने कर ली थी तैयारियां

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
निर्भया केस: तीसरी बार टली फांसी, मायूस होकर लौटा जल्लाद, तिहाड़ ने कर ली थी तैयारियां
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  तिहाड़ के अंदर फांसी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और जल्लाद पवन को भी लग रहा था कि अब वो घड़ी आ ही जाएगी जिसका इंतजार वो लंबे समय से कर रहा था. निर्भया केस के दोषियों की फांसी जब तीसरी बार टली तो गुनहगारों और उनकी मौत के बीच में करीब 12 घंटे का ही समय बचा था.

दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चारों दोषियों को मंगलवार सुबह फांसी होनी थी हालांकि सोमवार की शाम पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक फांसी पर रोक लगा दी थी.

सजा को टालते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने कहा कि राष्ट्रपति के समक्ष लंबित दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका के निस्तारण तक फांसी नहीं दी जा सकती. न्यायाधीश ने कहा कि किसी भी दोषी के मन में अपने रचयिता से मिलते समय ये शिकायत नहीं होनी चाहिए कि देश की अदालत ने उसे कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने की इजाजत देने में निष्पक्ष रूप से काम नहीं किया.

Also Read This: रिश्तों में पड़ रही दरारों के लिए सोशल मीडिया का है योगदान: गायक सतिंदर सरताज

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘चारों दोषियों को फांसी की सजा देने का वक्त मंगलवार सुबह छह बजे निर्धारित था, इसके लिए हमने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए थे. अब, सजा टल गई है और हम अदालत के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं.’

तिहाड़ जेल में बंद चार दोषियों- मुकेश कुमार सिंह (32), विनय कुमार शर्मा (26), अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन को तीन मार्च को तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी थी. जेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने रस्सियों को जांच लिया था. जल्लाद को बुला लिया गया था और पुतलों को फांसी देने का अभ्यास किया था. ‘ उन्होंने बताया कि मेरठ से बुलाया गया जल्लाद मंगलवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हो गया. वह बहुत मायूस था क्योंकि उसे निर्भया के दोषियों की फांसी का लंबे समय से इंतजार है और तीसरी बार फांसी टलने के बाद तिहाड़ से वापस गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉक्टर की क्लिनिक में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा

Next Post

बीएनएन ब्रेकिंगः ओरमांझी जैविक उद्यान को जू ऑथिरिटी ऑफ इंडिया ने किया था सर्तक, निदेशक भी अतिरिक्त प्रभार में, फूल टाइमर होना चाहिए निदेशक

Next Post
बीएनएन ब्रेकिंगः ओरमांझी जैविक उद्यान को जू ऑथिरिटी ऑफ इंडिया ने किया था सर्तक, निदेशक भी अतिरिक्त प्रभार में, फूल टाइमर होना चाहिए निदेशक

बीएनएन ब्रेकिंगः ओरमांझी जैविक उद्यान को जू ऑथिरिटी ऑफ इंडिया ने किया था सर्तक, निदेशक भी अतिरिक्त प्रभार में, फूल टाइमर होना चाहिए निदेशक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d