BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया कांड: फांसी से पहले दोषियों को “गरुड़ पुराण” सुनाने की मांग

by bnnbharat.com
January 13, 2020
in समाचार
निर्भया कांड: फांसी से पहले दोषियों को “गरुड़ पुराण” सुनाने की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  निर्भया कांड के चार दोषियों के लिए एक संगठन ने इन्हें गरुड़ पुराण सुनाये जाने की मांग की है. गौरतलब है की  22 जनवरी को सुबह सात बजे दोषियों को फांसी की सजा दी जानी है. इसके लिए तिहाड़ जेल में तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं. लेकिन एक संगठन ने इन दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के पहले इन्हें गरुड़ पुराण सुनाये जाने की मांग की है.

संगठन का कहना है कि हिन्दू धार्मिक परम्परा में माना जाता है कि मृत्यु से पूर्व गरुड़ पुराण सुनने से लोग मृत्यु के लिए स्वयं को मानसिक रूप से तैयार कर पाते हैं.

 

साथ ही, इससे उन्हें कष्ट कम होता है और उन्हें मौत के बाद सद्गति मिलती है. संगठन ने इसके लिए तिहाड़ जेल के डिजी संजीव गोयल को पत्र लिखकर दोषियों को गरुण पुराण सुनाये जाने की अनुमति देने का निवेदन भी किया है.

मृत्यु कम कष्टकारी होती है 

जेल सुधारों के लिए काम कर रही संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष बताया कि दोषियों को उनके किये की सजा दिए जाने की सारी प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं. अब जबकि उनका मरना निश्चित हो गया है, तो उन्हें ऐसी मृत्यु देने की कोशिश की जानी चाहिए जो कम से कम कष्टकारी हो. गरुड़ पुराण सुनने से मृतक और उसके परिवार मृत्यु के बाद की परिस्थिति के लिए स्वयं को मानसिक रूप से बेहतर ढंग से तैयार कर पाते हैं.

धार्मिक व्यवस्था में माना जाता है कि इससे उनको मृत्यु के बाद बेहतर कल देखने को मिलता है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसलिए उनकी मांग है कि मानवीय आधार पर फांसी दिए जाने से पूर्व उन्हें गरुड़ पुराण सुनाये जाने की अनुमति दी जानी चाहिए.

16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ हुई अमानवीय हरकत के बाद 29 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. इस कांड के बाद देशभर में गुस्सा पैदा हो गया था. लंबी सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने अपराध में शामिल सभी दोषियों के लिए फांसी की सजा सुनाई थी. सभी प्रक्रियाओं से गुजरते हुए 10 जनवरी 2020 को अदालत ने डेथ वारंट जारी किया और इसके लिए 22 जनवरी 2020 सुबह सात बजे का समय निश्चित किया.

हालांकि फांसी की सजा पा चुके दो दोषियों विनय कुमार शर्मा और मुकेश सिंह ने इस मामले में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल कर रखी है. कोर्ट इस पर 14 जनवरी मंगलवार को सुनवाई कर सकती है. लेकिन माना जा रहा है कि इस मामले में दोषियों के बचने की अब कोई गुंजाइश शेष नहीं बची है और उनकी फांसी तय है.

क्या है गरुड़ पुराण?

हिन्दू धर्म साहित्य के 18 पुराणों में से एक गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद जीवन का क्या होता है, इन प्रश्नों पर गंभीरता से विचार किया गया है. महर्षि वेदव्यास लिखित इस ग्रन्थ में भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ ने उनसे विभिन्न सवाल किए, जिनका भगवान विष्णु ने जवाब दिया है. इसमें वर्णित कथा के मुताबिक राजा परीक्षित मोहवश अपनी मृत्यु के लिए तैयार नहीं हो रहे थे.

उन्होंने अपनी मृत्यु को रोकने के लिए उपाय किए, जिसके कारण उनकी मौत नहीं हो पा रही थी. लेकिन गरुड़ पुराण सुनने के बाद उनका मोह दूर हुआ और वे मृत्यु के लिए सहर्ष तैयार हो गए. माना जाता है कि इस ग्रंथ में शुरू में 19,000 श्लोक थे, लेकिन अब इसमें केवल सात हजार श्लोक ही रह गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टुसु पर्व की तैयारियां संपन्न, लोगो में दिख रहा उत्साह

Next Post

जिला पुलिस ने अपहरण का मामला सुलझाया, बाजार से उक्त लड़के को किया बरामद

Next Post
जिला पुलिस ने अपहरण का मामला सुलझाया, बाजार से उक्त लड़के को किया बरामद

जिला पुलिस ने अपहरण का मामला सुलझाया, बाजार से उक्त लड़के को किया बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d