BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हरभजन सिंह ने कहा, खाली स्टेडियमों में IPL खेलने में दिक्कत नहीं

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in समाचार
हरभजन सिंह ने कहा, खाली स्टेडियमों में IPL खेलने में दिक्कत नहीं

हरभजन सिंह ने कहा, खाली स्टेडियमों में IPL खेलने में दिक्कत नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें खाली स्टेडियमों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने में दिक्कत नहीं है. लेकिन कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के बाद इस टूर्नमेंट का आयोजन होना चाहिए क्योंकि इस पर कई लोगों की आजीविका निर्भर है.

चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेलने वाले हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, दर्शक महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन अगर परिस्थितियां अनुकूल न हों तो मुझे उनके बिना खेलने में कोई दिक्कत नहीं है. एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे दर्शकों का समर्थन नहीं मिलेगा लेकिन इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक प्रशंसक टीवी पर आईपीएल देख पाएगा.

उन्होंने कहा, हमें हर चीज के लिए सतर्क रहना होगा और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखना होगा. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मैच स्थल, टीम होटल, उड़ान आदि की अच्छी तरह से सफाई की गई हो. यह कई लोगों की आजीविका का सवाल है इसलिए जब सब कुछ ठीक हो जाए तो हमें आईपीएल का आयोजन करना चाहिए.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था. लेकिन इस घातक वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इसके जल्द आयोजन की संभावना नहीं है. भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेलने वाले हरभजन ने कहा, मुझे मैचों की काफी कमी खल रही है.

मुझे उम्मीद है कि एक साल के बाद मैं 17 मैच (फाइनल सहित) खेल पाऊंगा. मुझे मैदान पर नहीं जा पाना अखर रहा है. हर किसी प्रशंसक को इसकी कमी खल रही होगी. उम्मीद है कि आईपीएल जल्द होगा. तब तक मुझे खुद को फिट रखना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

25 हजार से ज्यादा जमाती क्वारंटाइन, 5 गांव सील

Next Post

कोरोना की वजह से नहीं करेंगे कोई हमला: नक्सली

Next Post
कोरोना की वजह से नहीं करेंगे कोई हमला: नक्सली

कोरोना की वजह से नहीं करेंगे कोई हमला: नक्सली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d